अपहरण, नशा और सुनसान रास्ता… लेकिन सच कुछ और निकला! इटावा में फर्जी केस का बड़ा खुलासा

इटावा में झूठा अपहरण और नशीला पदार्थ पिलाने का मुकदमा दर्ज कराना महिला और उसके सहयोगी को भारी पड़ गया। पुलिस जांच में मामला पूरी तरह फर्जी निकला, जिसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 1 June 2026, 9:33 AM IST

Etawah : इटावा के थाना लवेदी क्षेत्र में पुलिस को गुमराह कर झूठा मुकदमा दर्ज कराने का मामला सामने आया है। जांच में पूरा मामला फर्जी पाए जाने के बाद पुलिस ने महिला और उसके सहयोगी अमरपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।

26 मई को दर्ज कराया गया था अपहरण का मामला

जानकारी के अनुसार, 26 मई को सैफई मेडिकल कॉलेज में संविदा पर कार्यरत महिला ने थाना लवेदी पुलिस को सूचना दी थी कि उसके चार परिचित लोगों ने उसे कार में जबरन बैठा लिया। आरोप था कि कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश किया गया और सुनसान स्थान पर छोड़ दिया गया।

पुलिस जांच में सामने आया सच

शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान घटनाक्रम से जुड़े सभी तथ्यों की गहराई से पड़ताल की गई, जिसमें आरोप पूरी तरह तथ्यहीन पाए गए। पुलिस को किसी भी प्रकार के अपहरण या नशे की पुष्टि नहीं मिली।

पैसे वसूली के लिए रची गई साजिश

जांच में खुलासा हुआ कि महिला और उसके सहयोगी अमरपाल ने विपक्षी पक्ष से पैसे वसूलने के उद्देश्य से पूरी घटना का षड्यंत्र रचा था। दोनों ने मिलकर झूठी कहानी बनाकर पुलिस को गुमराह करने और विरोधी पक्ष को फंसाने की कोशिश की थी।

पुलिस की सख्त कार्रवाई, दोनों को भेजा गया जेल

मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की और उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि झूठे मुकदमों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

छत पर खेलते मासूम ने पकड़ी “मौत की रस्सी”, 11 हजार वोल्ट की लाइन ने ले ली जिंदगी

पुलिस की चेतावनी और अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी घटना की शिकायत करते समय सही और तथ्यात्मक जानकारी ही दें, अन्यथा झूठी शिकायत करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Etawah

Published :  1 June 2026, 9:33 AM IST