ग्रेटर नोएडा में मोबाइल टावर से लाखों के उपकरण चोरी, रेलवे लाइन के पास वारदात से हड़कंप

ग्रेटर नोएडा के चिपयाना बुजुर्ग क्षेत्र में रेलवे लाइन के पास लगे मोबाइल टावर से अज्ञात चोर लाखों रुपये के तकनीकी उपकरण चोरी कर ले गए। घटना सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामले में कंपनी प्रतिनिधि की शिकायत पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 17 May 2026, 6:54 PM IST

Noida: ग्रेटर नोएडा के चिपयाना बुजुर्ग क्षेत्र में रेलवे लाइन के पास लगे मोबाइल टावर से अज्ञात चोर लाखों रुपये के तकनीकी उपकरण चोरी कर ले गए। घटना सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामले में कंपनी प्रतिनिधि की शिकायत पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अलार्म मिलने पर सामने आई चोरी

जानकारी के अनुसार, Elevor Digital Infrastructure Private Limited का मोबाइल टावर चिपयाना बुजुर्ग इलाके में स्थापित है। कंपनी प्रतिनिधि चंदन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 4 मई को तकनीशियन संजीव को टावर साइट से अलार्म मिलने की सूचना मिली थी। जब तकनीशियन मौके पर पहुंचा तो वहां कई जरूरी उपकरण गायब मिले।

लाखों रुपये के उपकरण ले उड़े चोर

कंपनी के मुताबिक, टावर से चोरी हुए उपकरणों की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। चोरी की जानकारी मिलने के बाद कंपनी कर्मचारियों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आशंका जताई जा रही है कि चोर पहले से रेकी कर वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे।

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस के बिसरख कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि कंपनी प्रतिनिधि की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Location :  Greater Noida

Published :  17 May 2026, 6:44 PM IST