
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
देवरिया: साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘Cy-Vazra’ के तहत देवरिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर क्राइम पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने साइबर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह साइबर फ्रॉड से मिलने वाली रकम को म्यूल बैंक खातों में ट्रांसफर कराकर एटीएम, यूपीआई और पीओएस मशीन के जरिए निकालता था। इसके बाद कथित तौर पर ‘विंग एक्स प्रो’ ऐप की मदद से पैसों को डिजिटल करेंसी में बदलकर टेलीग्राम ग्रुप के जरिए दिए गए वॉलेट और क्यूआर कोड पर भेजा जाता था।
जांच में सामने आया है कि आरोपी साइबर अपराध से जुड़े पैसों को अलग-अलग माध्यमों से निकालकर उसे डिजिटल नेटवर्क के जरिए आगे पहुंचाने का काम करते थे। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कई अहम सामान बरामद किए हैं। इनमें:
शामिल हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नमन गुप्ता, प्रियांशु चौहान, विवेक गौड़ और निखिल गिरी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, इस नेटवर्क में कुछ अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं, जिनकी तलाश जारी है।
चारों आरोपियों के खिलाफ साइबर क्राइम थाने में संबंधित धाराओं और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Location : Deoria
Published : 5 September 2026, 10:49 AM IST