देवरिया की बेटी ने कर दिखाया कमाल! NEET में शानदार रैंक से पूरे जिले का बढ़ाया मान

देवरिया के बैतालपुर की आयुषी सिंह ने नीट परीक्षा में 631 अंक हासिल कर ऑल इंडिया 3358वीं रैंक प्राप्त की है। वर्तमान में बीएएमएस की छात्रा आयुषी अब प्रदेश के शीर्ष मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस करने के करीब पहुंच गई हैं। उनकी सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 18 July 2026, 10:22 AM IST

Deoria: देवरिया जिले के विकास खंड बैतालपुर के ग्राम भालीचौर की रहने वाली आयुषी सिंह ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में शानदार सफलता हासिल कर पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है। आयुषी ने 631 अंक प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) में 3358वीं रैंक हासिल की है। इस उपलब्धि के बाद परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

अब टॉप मेडिकल कॉलेज से MBBS का सपना होगा पूरा

आयुषी सिंह वर्तमान में बरेली में बीएएमएस की पढ़ाई कर रही हैं। नीट में शानदार रैंक मिलने के बाद अब उन्हें उत्तर प्रदेश के किसी प्रतिष्ठित सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में प्रवेश मिलने की पूरी संभावना है। वर्षों की मेहनत और लगन ने उनके डॉक्टर बनने के सपने को नई उड़ान दी है।

परिवार की मेहनत और बेटी की लगन लाई रंग

आयुषी के पिता राम प्रताप सिंह विकास भवन, देवरिया के पशुपालन विभाग में वरिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता रागिनी सिंह गृहिणी हैं। परिवार ने हमेशा आयुषी को शिक्षा के लिए प्रेरित किया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है और लोग लगातार बधाई देने पहुंच रहे हैं।

अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

आयुषी की सफलता पर पशुपालन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीनिवास प्रसाद, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ओमप्रकाश प्रजापति, पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकांत तिवारी, पीयूष श्रीवास्तव, राकेश कुमार भारती, ओंकार झा, राजनारायण चतुर्वेदी, सत्यप्रकाश गौतम, लोकेश सिंह और कृष्णकांत तिवारी सहित विभाग के कर्मचारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हापुड़ में खौफनाक हादसे से हुई शनिवार की शुरुआत, 2 की मौत और एक जिंदगी से लड़ रहा, NH-9 एक्सप्रेसवे हुआ खून से लाल

क्षेत्र की बेटियों के लिए बनी प्रेरणा

आयुषी की इस उपलब्धि को क्षेत्र के लोगों ने बेटियों के लिए प्रेरणादायक बताया। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष मिथिलेश सिंह सहित महेश प्रताप (गुच्चुक सिंह), पंकज सिंह, राज सिंह, संजय सिंह, पवन मिश्रा और समाजवादी युवा नेता अवनीश यादव ने कहा कि आयुषी की सफलता से बैतालपुर क्षेत्र की अन्य बेटियों को भी मेडिकल क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। यह उपलब्धि साबित करती है कि मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं।

Location :  Deoria

Published :  18 July 2026, 10:13 AM IST