Deoria Case: नशा मुक्ति केंद्र में दो मरीजों की मौत से मचा था हड़कंप, अब पुलिस की तफ्तीश में सामने आए ये दो और नाम!

देवरिया के अवतार नशा मुक्ति केंद्र में दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने दो और वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी पहले ही जेल जा चुका है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 4 June 2026, 3:08 PM IST

Deoira: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहाँ के सदर कोतवाली क्षेत्र के बेलडांड़ मोड़ स्थित 'अवतार नशा मुक्ति केंद्र' में इलाज के लिए भर्ती कराए गए दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में चलाई जा रही धरपकड़ मुहिम के तहत कोतवाली पुलिस ने इस मामले से जुड़े दो और वांछित अभियुक्तों को थाना परिसर से गिरफ्तार कर लिया है। नशा मुक्ति केंद्र में लगातार हुई दो मौतों के बाद से ही इस पूरे नेक्सस पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

केंद्र में भर्ती दो मरीजों की चंद दिनों के भीतर हो गई थी मौत

इस दर्दनाक मामले का खुलासा तब हुआ जब मृतकों के परिजनों ने पुलिस में लिखित तहरीर देकर केंद्र के संचालकों पर गंभीर आरोप लगाए। पहली घटना के अनुसार, मृतक सुरेश यादव को 16 मई 2026 को इस नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। 21 मई को केंद्र से परिजनों को फोन आया कि सुरेश की तबीयत खराब है। जब परिजन वहां पहुंचे और उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में 29 मई को धारा 105 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था।

Mainpuri Fraud Case: करोड़ों की जमीन पर ‘फर्जी खेल’! पति को नशा कराकर माफियाओं ने लिखवा ली जमीन

वहीं दूसरी घटना मृतक रितेश राव की है, जिन्हें 11 मई 2026 को इसी नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। 25 मई को केंद्र से दोबारा वही कहानी दोहराई गई और फोन कर बताया गया कि रितेश की तबीयत खराब है। जब परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर भागे, तो वहां डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। रितेश के परिजनों की तहरीर पर भी कोतवाली पुलिस ने धारा 105 बीएनएस के तहत एक और मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन शुरू की थी।

RIP Pahlaj Nihalani: नहीं रहे ‘उड़ता पंजाब’ के 89 सीन्स काटने वाले पहलाज निहलानी, लंबे समय से जूझ रहे थे इस गंभीर बीमारी से

ज्ञान प्रकाश और धीरेंद्र गौड़ चढ़े पुलिस के हत्थे

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनंद कुमार पांडेय और क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आज दोनों मुकदमों से संबंधित वांछित अभियुक्तों, ज्ञान प्रकाश कुशवाहा (उम्र 38 वर्ष, निवासी सोनूघाट गोपालपुर, देवरिया) और धीरेंद्र गौड़ (उम्र 29 वर्ष, निवासी महुआरी नवमुंडा, कुशीनगर) को धर दबोचा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस पूरे मामले में एक अन्य मुख्य आरोपी पंकज कुमार मिश्र (निवासी गोपालगंज, बिहार) को कोतवाली पुलिस द्वारा पहले ही 31 मई 2026 को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। पुलिस अब पकड़े गए आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है ताकि केंद्र के भीतर मरीजों के साथ होने वाले बर्ताव के काले सच को सामने लाया जा सके।

Location :  Deoria

Published :  4 June 2026, 3:08 PM IST