Delhi Muskan Murder: 15 से ज्यादा टीमें थी पीछे! कैसे दे रहा था Imran तीन दिन से पुलिस को गच्चा, Encounter में लगी तीन गोलियां

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए 15 से ज्यादा टीमें बनाई गई थीं। घटना के बाद पूरे जिले में बैरिकेडिंग और जांच चौकियां लगाई गईं। पुलिस लगातार आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी थी। एक सूचना के आधार पर स्पेशल स्टाफ और आतंकवाद रोधी दस्ते (ATS) की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 28 August 2026, 1:26 PM IST

नई दिल्ली: दिल्ली के तिलक नगर में दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) की 21 वर्षीय छात्रा और मॉडल मुस्कान की हत्या के आरोपी इमरान को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही इस सनसनीखेज हत्याकांड की कई अहम कड़ियां सामने आई हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान आकिब उर्फ इमरान (26) के रूप में हुई है, जो पेशे से जिम ट्रेनर था। आरोप है कि उसने 26 अगस्त को मुस्कान के अपार्टमेंट में घुसकर चाकू से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद इमरान फरार हो गया था।

फरारी के दौरान लगातार बदल रहा था ठिकाना

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए 15 से ज्यादा टीमें बनाई गई थीं। घटना के बाद पूरे जिले में बैरिकेडिंग और जांच चौकियां लगाई गईं। पुलिस लगातार आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी थी।

एक सूचना के आधार पर स्पेशल स्टाफ और आतंकवाद रोधी दस्ते (ATS) की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। राजौरी गार्डन इलाके में नाला रोड के पास पुलिस और आरोपी के बीच फायरिंग हुई।

पुलिस के अनुसार, जब इमरान को रोकने की कोशिश की गई तो उसने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई।

Encounter में पैर में लगी तीन गोलियां

पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने चार गोलियां चलाईं, जबकि पुलिस की ओर से सात राउंड फायर किए गए। इस दौरान इमरान के पैर में तीन गोलियां लगीं।

इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और हत्या के कारणों की जांच जारी है।

18 महीने पहले जिम में हुई थी मुस्कान से मुलाकात

जांच में सामने आया है कि इमरान पिछले करीब 18 महीने से मुस्कान को जानता था। दोनों की पहली मुलाकात उस जिम में हुई थी, जहां इमरान ट्रेनर के तौर पर काम करता था।

मुस्कान दिल्ली विश्वविद्यालय के School of Open Learning (SOL) में सेकंड ईयर की छात्रा थी। इसके साथ ही वह कंटेंट क्रिएटर और मॉडल के तौर पर भी काम करती थी। परिवार से जुड़े लोगों के मुताबिक, मुस्कान की बड़ी बहन भी मॉडलिंग से जुड़ी हुई हैं।

Police कर रही हत्या के कारणों की जांच

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मुस्कान की हत्या के पीछे असली वजह क्या थी। आरोपी से पूछताछ के आधार पर वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

Location :  New Delhi

Published :  28 August 2026, 1:23 PM IST