Crime in UP: देवरिया में ट्राली बैग में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

यूपी के में देवरिया में रविवार को युवक का शव बरामद होने से इलाके में दहशत फैल गई। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 20 April 2025, 10:51 AM IST

देवरिया: यूपी के में देवरिया में रविवार को सनसनीखेज मामला सामने आया है जिससे इलाके में दहशत फैल गई। तरकुलवा थाना क्षेत्र के पकड़ी छापर पठखौली गांव में दोपहर को एक ट्राली बैग में एक अज्ञात शख्स का शव बरामद हुआ। खबर की सूचना पर आसपास के गांव के लोगों की भीड़ जुट गई।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार एक ग्रामीण ने एक लावारिस ट्रोली बैग को देखा। उसे संदेह हुआ तो उसने इसकी सूचना अन्य लोगों को दी। शव की सूचना पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची।

मामले की जानकारी देते देवरिया के एसपी विक्रांत वीर

पुलिस ने बताया कि मृतक के पास से फिलहाल कोई ऐसा दस्तावेज या पहचान पत्र नहीं मिला है। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष है। उसके सिर के आस-पास चोटों के निशान है। शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है। उसकी पहचान कराए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक देवरिया ने फॉरेंसिक टीम, डाग स्क्वायड, सर्विलांस टीम के साथ घटना स्थल का मौका मुआयना किया।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में इस तरह शव मिलने की यह पहली घटना है। इससे इलाके में डर का माहौल बन गया है।

पुलिस ने बताया कि शव का पंचायतनाम कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

देवरिया के पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि एक ट्रोली बैग में अज्ञात शव की सूचना मिली। शव की पहचान कराने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। अगर कोई व्यक्ति अपने परिजन के लापता होने की सूचना देता है, तो डीएनए परीक्षण की मदद से शव की पुष्टि की जाएगी। साथ ही इस घटना को लेकर स्थानीय सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल टॉवर लोकेशन की भी जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है कि क्या किसी ने संदिग्ध व्यक्ति या वाहन को घटनास्थल के आसपास देखा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। पुलिस मृतक के बारे में आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।

Location :  Deoria

Published :  20 April 2025, 10:28 AM IST