
हाईवे पर अचानक धधकने लगी कार (Source: X)
Bhadohi: जनपद के औराई कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्री राजमार्ग संख्या 19 (NH 19) पर सोमवार दोपहर को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कार में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई। कार में भीषण आग की लपटों को देखकर सड़क पर अफरा-तफरी माच गई। गनीमत रही की कार में सवार पिता-पुत्र किसी तरह कार से बच निकले।
जानकारी के मुताबिक कार में सवार लोगों की पहचान पिता-पुत्र के रूप में की गई, जो वाराणसी से प्रयागराज जा रहे थे। कार में आग लगते ही दोनों किसी तरह जान बचाने में सफल रहे।
बताया जा रहा है कि पिता-पुत्र कार से वाराणसी से प्रयागराज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान औराई कोतवाली क्षेत्र में NH-19 पर अचानक कार में आग लग गई। कुछ ही पलों में आग ने वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।
कार से धुआं और लपटें निकलती देख दोनों घबरा गए, लेकिन उन्होंने बिना देर किए कार से बाहर निकलना ही बेहतर समझा। समय रहते वाहन से बाहर आने के कारण दोनों की जान बच गई।
‘मामा की बेटी से रचाई शादी, फिर 18 महीने में खूनी अंजाम’ सीतापुर में महिला की मौत से दहला मायका
आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में कार धू-धूकर जलने लगी। हाईवे पर कार में आग लगने से आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों में भी हड़कंप मच गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर किसी तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। संबंधित पुलिस टीम मामले की जानकारी जुटा रही है।
दिल्ली में फर्जी CBI छापेमारी की साजिश का खुलासा, कारोबारी का पूर्व कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड
इस घटना में राहत की बात यह रही कि पिता-पुत्र दोनों समय रहते कार से बाहर निकल आए और सुरक्षित बच गए। अगर कुछ मिनट की भी देरी होती तो हादसा और गंभीर हो सकता था।
औराई कोतवाली क्षेत्र के NH-19 पर हुई इस घटना के बाद कुछ समय के लिए लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल रहा।
Location : Bhadohi
Published : 24 August 2026, 1:56 PM IST
Topics : Bhadohi News Car Fire Uttar Pradesh News