
दो अल्ट्रासाउंड रिपोर्टों में बताया गया बड़ा अंतर (Source: Dynamite News)
Bareilly: बरेली के बहेड़ी क्षेत्र स्थित एक निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगे हैं। मरीज पक्ष ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को शिकायत सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने पर संबंधित चिकित्सक एवं सेंटर संचालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामले ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
शिकायतकर्ता के अनुसार, गर्भावस्था के दौरान कराए गए पहले अल्ट्रासाउंड में गर्भ की अवधि 13 सप्ताह बताई गई थी। इसके कुछ समय बाद उसी गर्भावस्था से संबंधित दूसरे अल्ट्रासाउंड में गर्भ की अवधि 25 सप्ताह 2 दिन दर्ज की गई। मरीज पक्ष का आरोप है कि दोनों रिपोर्टों में इतना बड़ा अंतर होने से इलाज और चिकित्सकीय निर्णय को लेकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
शिकायतकर्ता का कहना है कि प्रसव के समय चिकित्सकों ने अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट को गलत बताया। इसके बाद जब परिजनों ने पूरे मामले की जानकारी लेने और स्पष्टीकरण मांगने के लिए संबंधित अल्ट्रासाउंड सेंटर का रुख किया, तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। आरोप है कि सेंटर संचालक ने अभद्र व्यवहार किया और धमकी देकर वहां से भगा दिया।
मुजफ्फरनगर में क्यों बंद हुईं मीट की सभी दुकानें? जानिए प्रशासन का बड़ा फैसला
पीड़ित ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी और उपजिलाधिकारी को लिखित शिकायत देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि यदि जांच में लापरवाही या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित चिकित्सक और अल्ट्रासाउंड सेंटर के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में अन्य मरीजों के साथ ऐसी स्थिति न बने।
सरकारी नौकरी का शानदार मौका: भारत पेट्रोलियम (BPCL) में 154 पदों पर बंपर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन
फिलहाल संबंधित अधिकारियों के स्तर पर शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की प्रक्रिया शुरू किए जाने की मांग की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में दर्ज अंतर तकनीकी त्रुटि थी, चिकित्सकीय लापरवाही थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण था।
Location : Bareilly
Published : 29 July 2026, 4:04 PM IST