अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में पिता का बड़ा बयान, दुष्यंत कुमार की नियुक्ति निरस्त नहीं होने पर देशभर में आंदोलन की चेतावनी

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर उनके माता-पिता ने दिल्ली में बड़ा ऐलान किया है। परिवार ने चेतावनी दी है कि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो देशव्यापी आंदोलन शुरू किया जा सकता है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 15 October 2026, 6:57 PM IST

New Delhi: उत्तराखंड के चर्चित हत्याकांड के मामले में इंसाफ की गुहार लेकर दिल्ली पहुंचे अंकिता भंडारी के पिता ने गुरूवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सिक्किम के राज्यपाल के पद से दुष्यंत कुमार गौतम की नियुक्ति निरस्त नहीं हुई तो उत्तराखंड समेत देश में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

पिता ने लगाई न्याय की गुहार

अंकिता भंडारी के माता-पिता ने दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस में अपनी बेटी के लिए एक बार फिर इंसाफ की मांग दोहराई। डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत में उन्होंने कहा कि दुष्यंत कुमार गौतम की नियुक्ति निरस्त नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस आंदोलन के लिए उनको कांग्रेस और सपा समेत कई राजनीतिक दलों का समर्थन प्राप्त है।

राहुल गांधी ने मुलाकात के बाद क्या कहा?

डाइनामाइट न्यूज़ के एक सवाल के जबाव में अंकिता भंडारी के पिता ने कहा कि राहुल गांधी ने उनसे मुलाकात की और हर तरह के सहयोगी का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इंसाफ दुष्यंत कुमार गौतम की नियुक्ति निरस्त न होने पर पूरे देश में आंदोलन करने के मुद्दे पर उनको कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी समेत तमाम दलों का पूरा समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि इंसाफ के लिए वे अंतिम क्षणों तक लड़ते रहेंगे।

उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि अंकिता हत्याकांड को लेकर वे 9 अक्टूबर को सीबीआई अधिकारी से मिले और 6 मांगे सीबीआई के सामने रखी गई। यदि इन मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो पूरे देश में आंदोलन किया जायेगा। इसके लिए उनको आम जनता समेत तमाम दलों का समर्थन प्राप्त है।

Location :  New Delhi

Published :  15 October 2026, 6:57 PM IST