‘उनको प्यार में एक साथ मरना पसंद था, अलग रहना नहीं’; तीन बहनों से एक साथ शादी रचाने वाले विकास ने तोड़ी चुप्पी

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद में तीन सगी बहनों के साथ शादी रचाने वाले दुल्हे विकास में पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि आखिर उसने क्यों एक साथ तीन लड़कियों संग शादी रचाई।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 23 July 2026, 6:57 PM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद का एक मामला इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। यहां विकास नाम के एक युवक ने तीन लड़कियों संग एक साथ फेर लिये और हमेशा के लिये तीनों संग शादी के बंधन में बंध गया। खास बात यह है कि विकास ने जिन तीन लड़कियों के साथ शादी की, वह तीनों सगी बहने है। इस शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। अब तीन बहनों संग शादी को लेकर दुल्हे विकास ने चुप्पी तोड़ी और बताया कि कैसे वह तीनों का दुल्हा बना।

तीन बहनों का दुल्हा बने विकास का अब एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उसकी तीनों नई नवेली तीनों दुल्हने भी है। इस वीडियो में विकास कहता है कि लोग यह जानना चाहते हैं कि तीनों के साथ उसने शादी क्यों की? विकास कहता है कि तीनों बहनों को एक साथ मरना पसंद था लेकिन अलग-अलग रहना नहीं। जब तीनों एक साथ उसके संग रहने को तैयार हुईं तो तभी उसने ऐसा किया। विकास यह भी कहता है कि तीनों बहनों और उनके परिवार की स्थिति बहुत बुरी है।

इस वीडियो में दुल्हन सरोज भी कहता है कि लोग इनसे पूछ रहे हैं कि तू इन तीनों को प्यार कर पायेगा या नहीं कर पायेगा? इसके जवाब में विकास कहता है कि "ये लोग आपस में इतना प्यार करती हैं, मेरे प्यार की तो इन्हें जरूरत ही नहीं है।"

जानकारी के मुताबिक शादी रचाने वाली तीन लड़कियों में सबसे बड़ी लड़की की उसके पापा शादी करना चाहते थे, लेकिन तीनों बहने एक साथ रहना चाहती थी। इसलिए तीनों ने विकास के साथ शादी करने का फैसला किया। तीनों बहने सोशल मीडिया पर रील बनाती थी और दुल्हा बना विकास कैमरे पर शूट करने के बाद उनकी रील्स को सोशल मीडिया पर अपलोड किया करता था।

Location :  Lucknow

Published :  23 July 2026, 6:52 PM IST