सीक्रेट प्लान या सुरक्षा का घेरा? झांसी-कानपुर हाईवे पर बदला अली अहमद का रूट, प्रयागराज रवाना

माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को लेकर जा रहे पुलिस काफिले का रूट सुरक्षा कारणों से अंतिम समय में बदल दिया गया। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की जगह काफिला झांसी-कानपुर हाईवे से प्रयागराज रवाना हुआ। पूरे मार्ग पर पुलिस और खुफिया एजेंसियां हाई अलर्ट पर रहीं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 8 August 2026, 2:59 PM IST

Jalaun: माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को लेकर जा रहे पुलिस काफिले का शनिवार को जालौन से गुजरते समय अचानक रूट बदल दिया गया। पहले काफिले को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के रास्ते प्रयागराज ले जाने की योजना थी, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों के निर्देश पर अंतिम समय में उसे झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते रवाना किया गया।

सुरक्षा कारणों से बदला गया रूट

जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए काफिले का मार्ग बदला गया। सूत्रों के अनुसार, यह फैसला सुरक्षा और गोपनीयता बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया। हालांकि, इस संबंध में पुलिस अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Atiq Ahmed: अबान के जनाजे में शामिल हो सकेंगे जेल में बंद उमर और अली, अतीक के दोनों बेटों की पैरोल मंजूर

दो मिनट के लिए रुका काफिला

उरई कोतवाली क्षेत्र के बड़ा गांव के पास काफिला करीब दो मिनट के लिए रुका। सुरक्षा एजेंसियों से हरी झंडी मिलने के बाद सभी वाहन दोबारा प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। काफिले में कुल छह वाहन शामिल थे, जबकि जालौन पुलिस की काली स्कॉर्पियो सुरक्षा व्यवस्था में आगे चल रही थी।

Atiq Ahmed: सत्ता के गलियारों से जरायम की दुनिया तक… चंद महीनों में कैसे खत्म हुआ अतीक का साम्राज्य

पूरे रूट पर हाई अलर्ट

अली अहमद के मूवमेंट को देखते हुए पूरे मार्ग पर पुलिस और खुफिया एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया। जिले की सीमाओं पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Location :  Jalaun

Published :  8 August 2026, 2:59 PM IST