रात को हंसी-खुशी सोया था परिवार, सुबह कमरे का दरवाजा खुला तो सामने था दिल दहला देने वाला मंजर

आगरा के शमशाबाद क्षेत्र के कुटकपुर गांव में कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से दंपति की दर्दनाक मौत हो गई। सुबह दोनों कमरे में मृत मिले। हादसे के बाद चार मासूम बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 5 July 2026, 3:00 PM IST

Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के शमशाबाद थाना क्षेत्र के कुटकपुर गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। शनिवार रात कमरे में कूलर चलाकर सो रहे पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो गई। रविवार सुबह जब दोनों काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकले तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे परिजनों ने दोनों को बिस्तर पर अचेत अवस्था में पाया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कूलर के तार से फैला करंट

जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय जगदीश कुमार गांव में परचून की दुकान चलाते थे। शनिवार रात करीब 11 बजे दुकान बंद कर घर लौटे और पत्नी शशि (35) के साथ कमरे में सो गए। कमरे में चल रहे कूलर के तार में तकनीकी खराबी आने से करंट लोहे के संदूक में उतर गया। बताया जा रहा है कि करंट पूरे कमरे में फैल गया, जिसकी चपेट में आने से पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

चार मासूम बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

जगदीश और शशि की शादी करीब 14 वर्ष पहले हुई थी। उनके चार बच्चे हैं—13 वर्षीय मोना, 10 वर्षीय सोना, 9 वर्षीय सूर्य और 7 वर्षीय हेमंत। जगदीश परचून की दुकान के साथ खेती कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। इस हादसे के बाद चारों बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। घटना के बाद बच्चों को उनके ननिहाल भेज दिया गया है।

पति कमाने गया दूसरे प्रदेश, पीछे घर में हुआ ऐसा हादसा… कमरे का दरवाजा खुलते ही उड़ गए सबके होश

गांव में पसरा मातम

दंपति की एक साथ मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शशि के मायके वाले भी सूचना मिलते ही गांव पहुंच गए। परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है। हर कोई इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध है।

नदी में आखिर किसने घोला जहर? चानकी नदी में हजारों मरी मछलियां मिलने से मचा हड़कंप, जांच की उठी मांग

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर शमशाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी सुरेंद्र राव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला करंट लगने से मौत का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और हादसे के कारणों की जांच जारी है।

Location :  Agra

Published :  5 July 2026, 3:00 PM IST