कानपुर में 2.20 करोड़ रुपये की GST धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार, बार-बार ऐसे बदल रहा था Location

करोड़ों रुपये की GST धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रेल बाजार थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी इरफान को लखनऊ के गुडंबा इलाके से दबोचा।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 22 August 2026, 11:36 AM IST

Kanpur: शहर में करोड़ों रुपये की GST धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रेल बाजार थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी इरफान को लखनऊ के गुडंबा इलाके से दबोचा।

फर्जीवाड़े में फर्म के GST नंबर के दुरुपयोग का आरोप

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर फर्म के GST नंबर का दुरुपयोग कर करीब 2.20 करोड़ रुपये से अधिक की GST धोखाधड़ी (GST Fraud) करने का आरोप है। मामले में लंबे समय से उसकी तलाश की जा रही थी।

जांच में सामने आया कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।

लखनऊ, मुंबई समेत कई जगहों पर छिपा रहा आरोपी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इरफान ने पकड़ से बचने के लिए लखनऊ, मुंबई समेत कई स्थानों पर शरण ली थी। सर्विलांस टीम लगातार उसकी लोकेशन ट्रेस कर रही थी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने लखनऊ के गुडंबा क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई

रेल बाजार थाना पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से इस कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य लोगों और GST धोखाधड़ी के पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

Location :  kanpur

Published :  22 August 2026, 11:36 AM IST