मुनाफावसूली के दबाव में शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, IT सेक्टर में सबसे ज्यादा कमजोरी

शेयर बाजार में गुरुवार को सुस्त शुरुआत हुई। बेंचमार्क इंडेक्स हल्की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। सेंसेक्स करीब 170 अंक टूटकर 81850 पर फिसल गया है। निफ्टी भी करीब 70 अंक गिरकर 25150 पर आ गया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 19 November 2026, 11:30 AM IST

New Delhi: भारतीय शेयर बाजारों में मुनाफावसूली का दबाव देखने को मिल रहा। बेंचमार्क इंडेक्स लगातार दूसरे सेशन में गिर गया है। weekly expiry के दिन सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 81700 के नीचे फिसल गया है। Nifty भी कमजोरी के चलते 25100 तक फिसला। निफ्टी में 50 में से 36 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। इंफोसिस, इटरनल और टेक महिंद्रा के शेयरों में 2-2 फीसदी तक की गिरावट है। वहीं, मारुति और आयशर मोटर्स के शेयरों में 2-2 फीसदी से ज्यादा की मजबूती है।

बाजार में सबसे ज्यादा कमजोरी IT सेक्टर में है। निफ्टी IT इंडेक्स 1.9 फीसदी टूट गया है। मीडिया, फार्मा और प्राइवेट बैंक शेयरों में कमजोरी है। जबकि ऑटो, FMCG, PSU बैंक शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही। एनरिच मनी के CEO पोनमुडी आर ने कहा कि FPI की लगातार खरीदारी और कंपनियों के मजबूत तिमाही नतीजों से बाजार को सहारा मिल रहा है। इससे घरेलू शेयर बाजार का कुल मिलाकर रुख पॉजिटिव बना हुआ है। शेयर बाजार में गुरुवार को सुस्त शुरुआत हुई। बेंचमार्क इंडेक्स हल्की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। सेंसेक्स करीब 170 अंक टूटकर 81850 पर फिसल गया है। निफ्टी भी करीब 70 अंक गिरकर 25150 पर आ गया है।

 मिलाजुला कारोबार

अमेरिकी शेयर बाजारों से मिले-जुले संकेत मिले हैं। वॉल स्ट्रीट पर बुधवार को डाओ जोंस और S&P 500 इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि नैस्डैक में मामूली तेजी दर्ज की गई थी। एशियाई शेयर बाजारों में फिलहाल कमजोरी है। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, कोस्पी, हेंगसेंग और शंघाई इंडेक्स में 0.70 फीसदी से 1.5 फीसदी तक की गिरावट भारतीय रुपये की शुरुआत गुरुवार को डॉलर के मुकाबले सुस्त हुई। यह 93.44 प्रति डॉलर पर पर खुला।

निफ्टी के लिए 25000 से 25500 का level अहम

बजाज ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट-रिसर्च पवित्रो मुखर्जी ने कहा कि पिछले पांच सेशन से निफ्टी 25,000 से 25,500 की रेंज में कारोबार कर रहा है। आने वाले दिनों में भी इंडेक्स इसी दायरे में रह सकता है। लेकिन अगर निफ्टी 25,000 के नीचे फिसलता है, तो इसमें और गिरावट आ सकती है और यह 24,800 के महत्वपूर्ण सपोर्ट स्तर तक पहुंच सकता है। वहीं, अगर इंडेक्स 25,500 के ऊपर निकलता है, तो इसमें दोबारा तेजी देखने को मिल सकती है और निफ्टी 25,800 तक पहुंच सकता है।

Location :  New Delhi

Published :  19 November 2026, 11:30 AM IST