Gold Price Today: सर्राफा बाजार में सन्नाटा! सोने-चांदी के बढ़ते दामों ने बढ़ाई ग्राहकों की चिंता, जानिए आज के ताजा भाव

उत्तर प्रदेश के सर्राफा बाजार में 20 मई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी दर्ज की गई। 24 कैरेट सोना 1,51,990 रुपय प्रति 10 ग्राम और चांदी 3,00,000 रुपय प्रति किलो पहुंच गई। बढ़ती कीमतों से बाजार में खरीदारी धीमी पड़ गई है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 20 May 2026, 8:08 AM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश के सर्राफा बाजार में इन दिनों काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। लगातार बदलते दामों ने ग्राहकों और निवेशकों दोनों की चिंता बढ़ा दी है। बुधवार 20 मई 2026 को एक बार फिर सोने और चांदी की कीमतों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई। महंगे होते सोने के कारण बाजार में खरीदारी धीमी पड़ गई है और कई शहरों के सर्राफा बाजारों में सन्नाटा देखने को मिल रहा है।

लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी और आगरा समेत उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,990 रुपय प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। बीते दिन की तुलना में इसमें 790 रुपय की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लगातार बढ़ती कीमतों के कारण आम ग्राहकों के लिए सोना खरीदना मुश्किल होता जा रहा है।

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, दिल्ली समेत बड़े शहरों में बढ़े दाम, निवेशक हुए सतर्क आज

22 कैरेट गोल्ड के दाम भी बढ़े

अगर आप 22 कैरेट सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपको अब ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी। आज 22 कैरेट सोने का रेट 1,44,750 रुपय प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। इसमें 750 रुपय की तेजी आई है। शादी-विवाह और निवेश के लिए 22 कैरेट गोल्ड की मांग सबसे ज्यादा रहती है, लेकिन दाम बढ़ने से ग्राहक खरीदारी को लेकर सोच-विचार कर रहे हैं।

ज्वेलर्स का कहना है कि कई ग्राहक अभी खरीदारी टाल रहे हैं और बाजार स्थिर होने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोग निवेश के उद्देश्य से अभी भी सोने की खरीदारी कर रहे हैं।

चांदी ने भी लगाई लंबी छलांग

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी भारी तेजी देखने को मिली है। बुधवार सुबह तक चांदी का भाव 3,00,000 रुपय प्रति किलोग्राम पहुंच गया। लगातार बढ़ती कीमतों ने छोटे निवेशकों की चिंता भी बढ़ा दी है। औद्योगिक मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेतों का असर चांदी की कीमतों पर साफ दिखाई दे रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर

विशेषज्ञों के मुताबिक सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव की सबसे बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति है। मुनाफावसूली और भौतिक मांग में कमजोरी के कारण बाजार में अस्थिरता बनी हुई है। तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफा बुक किया, जिससे बाजार में खरीदारी कमजोर पड़ी।

इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसलों और वैश्विक आर्थिक संकेतों का असर भी सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल निवेशकों को बाजार की दिशा स्पष्ट होने तक सावधानी बरतनी चाहिए।

Gold Price Today: MCX पर गोल्ड ने पकड़ी रफ्तार, दिल्ली सर्राफा बाजार में मिला-जुला रुख, पढ़ें ताजा अपडेट

खरीदारी से पहले जरूर जांचें रेट

अगर आप सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले बाजार भाव की जांच जरूर कर लें। इसके लिए आप स्थानीय ज्वेलर्स से संपर्क कर सकते हैं या अलग-अलग दुकानों में कीमतों की जानकारी ले सकते हैं। कई बार ऑनलाइन और स्थानीय बाजार के दामों में अंतर देखने को मिलता है।

Location :  Lucknow

Published :  20 May 2026, 8:08 AM IST