Stock Market: शेयर बाजार आज होगा गुलजार? कमाई का जबरदस्त मौका

ईरान-अमेरिका के दो हफ्ते के सीजफायर ऐलान के बाद ग्लोबल मार्केट में तेजी आई। एशियन बाजारों में जापान का निक्केई 5% ऊपर, कोस्पी 6% ऊपर। गिफ्ट निफ्टी में 800 अंकों की उछाल, घरेलू शेयर मार्केट में तेजी का संकेत। तेल गिरा, सोना और अमेरिकी गोल्ड बढ़ा, वॉल स्ट्रीट मिश्रित बंद।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 8 April 2026, 8:54 AM IST

New Delhi: ईरान-अमेरिका में दो सप्ताह का युद्ध विराम होने से आज भारतीय शेयर मार्केट में जबरदस्त तेजी दिखाई दे सकती है। गिफ्ट निफ्टी 600 अंकों से ऊपर कार्य कर रहा है, जिसका असर भारतीय शेयर मार्केट पर भी पड़ेगा। अमेरिका में डाउ जोन्स फ्यूचर 1100 अंकों की बढ़त पर है, जिससे भारतीय बाजार के जबरदस्त बढ़त के साथ  खुलेगा।

एशियन मार्केट में जोरदार उछाल

जापानी मार्केट 2800 अंकों की बढ़त के साथ  कारोबार कर रहा है। एशिया के सभी मार्केट बढ़त पर है। इससे उम्मीद जताई जा सकती है कि भारतीय बाजार में भी जबरदस्त निवाली आ सकती है।

एक्सचेंजर के विकास अनुमान बढ़ाने  संकेत के बाद और  युद्ध विराम से जो वैश्विक स्थितियां बन रही है उससे आईटी शहरों में जबरदस्त लिवाली आ सकती है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एशियन मार्केट में आज बंपर तेजी दर्ज की गई। जापान का निक्केई 225 लगभग 5% बढ़कर 56,230 के स्तर पर पहुंच गया है। टॉपिक्स इंडेक्स में 3% से अधिक की बढ़त रही और यह 3,775 के लेवल पर बंद हुआ। कोरिया का कोस्पी 6% से अधिक बढ़ गया। इस तेजी के पीछे प्रमुख कारण ईरान पर दो हफ्ते तक हमले न करने की घोषणा है।

गिफ्ट निफ्टी की बढ़त

ईरान-अमेरिका सीजफायर के ऐलान के बाद गिफ्ट निफ्टी में भी जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया। निफ्टी 800 अंकों की तेजी के साथ 23,987 के स्तर पर पहुंच गया है। यह घरेलू शेयर मार्केट में आगामी तेजी की ओर इशारा करता है और निवेशकों में उत्साह बढ़ा रहा है।

वॉल स्ट्रीट का प्रदर्शन

अमेरिकी शेयर बाजार में मंगलवार को मिश्रित रुख रहा। डॉऊ जोंस 85 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 46,584 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, एसएंडपी 500 और नैस्डैक में मामूली बढ़त रही। यह संकेत देता है कि अमेरिकी बाजार में भी निवेशक वैश्विक घटनाओं पर सतर्क नजर रख रहे हैं।

कच्चा तेल की गिरावट

ब्रेंट क्रूड में करीब 16% की गिरावट दर्ज की गई और यह 92 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) में पिछले छह वर्षों की सबसे बड़ी गिरावट हुई और यह लगभग 95 डॉलर के स्तर पर बंद हुआ। तेल की कीमतों में यह कमी वैश्विक बाजार में निवेशकों के लिए राहत का संकेत है।

Stock Market: सेंसेक्स और निफ्टी में प्री-ओपनिंग सेशन में हल्की बढ़त, निवेशकों की उम्मीदें बढ़ीं, जानिये अपडेट

सोने की कीमतों में उछाल

ईरान-अमेरिका सीजफायर के बाद अंतरराष्ट्रीय मार्केट में सोने की कीमतें बढ़ी। स्पॉट गोल्ड 2.3% बढ़कर 4,811.66 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स में 3.3% की तेजी रही और यह 4,840 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बंद हुआ। निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में देख रहे हैं।

Location :  New Delhi

Published :  8 April 2026, 8:54 AM IST