
मेटल और IT शेयरों ने बाजार में भरा जोश(AI Generated img)
Share Market: भारतीय शेयर बाजार ने आज Metal और It शेयरों के दम पर उड़ान भरी। आज share bazar लगभग flat खुलने के बाद थोड़ा सा गोता लगाया परंतु जल्दी ही उसने रफतार पकड़ ली। सुबह sensex 84,301.40 पर खुला, बढ़त बनाने के बाद वह गिरकर 83,754.66 अंक पर पहुंच गया। यही से market ने पलटी मारी और जल्दी ही 84,551.74 पर पहुंच गया। इसी तरह nifty-50 भी 25,873.20 पर खुलने के बाद गोता लगाता हुआ 25,733.50 पर आ गया। यहां से जबरदस्त लिवाली हुई और शीघ्र ही 25,974.95 पर पहुंच गया।
IT sector के शेयरों में आज तेजी देखी गई । खबर लिखे जाने के समय it sector में 664 अंक की बढ़त थी। it secrtors में infosys, wipro tcs में खासी तेजी देखी गई। इसी तरह metal sector में भी 1.66 प्रतिशत की तेजी रही।
अमेरिकी शेयर बाजारों का प्रदर्शन बुधवार को मिला-जुला रहा। डाओ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 0.3 फीसदी बढ़कर बंद हुआ। वहीं, S&P 500 में 0.25 फीसदी और नैस्डैक कंपोजिट में 0.62 फीसदी की गिरावट आई। हाालंकि, अमेरिकी बाजारों में कारोबार के दौरान आई गिरावट की काफी हद तक भरपाई हो गई। इसकी वजह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े शेयरों में बिकवाली का दबाव कुछ कम होना रहा।
हालांकि, टेक शेयरों पर अब भी दबाव बना हुआ है। क्योंकि निवेशकों को इन कंपनियों के महंगे वैल्यूएशन, AI पर बढ़ते खर्च और भविष्य में इस निवेश से होने वाली कमाई को लेकर चिंता है। दूसरी ओर, एशियाई बाजारों से पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। जापान का निक्केई 225 और दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। इससे भारतीय बाजार को भी सहारा मिल सकता है।
कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल करीब 84 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। ब्रेंट क्रूड भी 94 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर निकल गया है। ऐसे में तेल की बढ़ती कीमतें भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए चिंता बढ़ा सकती हैं। इससे महंगाई और कंपनियों की लागत पर दबाव पड़ने की आशंका है।
इस बीच, अमेरिका में PCE के आधार पर मापी जाने वाली महंगाई सितंबर के 3.6 फीसदी से बढ़कर 3.8 फीसदी हो गई है, जो बाजार के अनुमान के मुताबिक रही। हालांकि, महंगाई ऊंची बने रहने से अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख अपनाने की उम्मीद मजबूत हुई है। ऊंची ब्याज दरों की आशंका के बीच सोने की कीमतों में भी हल्की गिरावट देखने को मिली।
Location : New Delhi
Published : 26 November 2026, 11:34 AM IST