क्या आपके डीमैट खाते में आएंगे Jio के शेयर? इस तरीख को तय होगा करोड़ों निवेशकों का भविष्य, ऐसे चेक करें अलॉटमेंट

भारत के अब तक के सबसे बड़े 30,213 करोड़ के जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ को निवेशकों का ऐतिहासिक समर्थन मिला है। यह आईपीओ 22.19 गुना सब्सक्राइब होकर बंद हुआ और 1.38 करोड़ से अधिक आवेदन प्राप्त कर दुनिया का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

Post Published By: Prashant Sharma
Updated : 24 October 2026, 12:27 PM IST

New Delhi: शेयर बाजार में इन दिनों Jio Platforms के आईपीओ की खूब चर्चा है। देश के इस सबसे बड़े IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त (Jio IPO Allotment) उत्साह देखने को मिला। 30,213 करोड़ रुपये के इस इश्यू के लिए इतनी बोलियां आईं कि इसने निवेशकों की दिलचस्पी के मामले में नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया। 21 अक्टूबर को खुला यह IPO 23 अक्टूबर को बंद हो गया। अब निवेशकों की नजर इस बात पर टिकी है कि उन्हें शेयर मिलेंगे या नहीं। अगर आपने भी इसमें पैसा लगाया है, तो आइए जानते हैं अलॉटमेंट की तारीख और स्टेटस चेक करने का तरीका।

1.38 करोड़ से ज्यादा आवेदन, टूटा विश्व रिकॉर्ड

Jio Platforms के IPO को कुल मिलाकर 22.19 गुना सब्सक्राइब किया गया। जहां 19.75 करोड़ शेयर ऑफर किए गए थे, वहीं इस इश्यू के लिए लगभग 438.26 करोड़ शेयरों की बोलियां मिलीं। 1.38 करोड़ से ज्यादा आवेदनों के साथ इस IPO ने किसी एक पब्लिक शेयर ऑफरिंग में निवेशकों के आवेदनों की संख्या के मामले में एक विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। ये आंकड़े साफ तौर पर बताते हैं कि निवेशकों ने इस IPO में बहुत ज्यादा दिलचस्पी दिखाई है। हालांकि, हाई सब्सक्रिप्शन रेट इस बात की गारंटी नहीं देता कि हर आवेदक को शेयर अलॉट ही होंगे।

यह भी पढ़ें - Jio Platforms IPO को शानदार रिस्पॉन्स, खुलने के 100 मिनट में हुआ फुल सब्सक्राइब

किस कैटेगरी में कितना मिला सब्सक्रिप्शन?

जियो IPO को अलग-अलग निवेशक श्रेणियों में बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) श्रेणी 70.55 गुना सब्सक्राइब हुई, जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) श्रेणी 14 गुना सब्सक्राइब हुई। रिटेल निवेशकों का हिस्सा 2.72 गुना, कर्मचारियों के लिए आरक्षित कोटा 2.93 गुना और मौजूदा शेयरधारकों के लिए आरक्षित हिस्सा 7.60 गुना सब्सक्राइब हुआ। अब सबकी नजरें शेयर अलॉटमेंट प्रक्रिया पर टिकी हैं।

कब होगा जियो IPO का अलॉटमेंट?

Jio Platforms IPO के लिए शेयरों का अलॉटमेंट 26 अक्टूबर को होने की उम्मीद है। इसके बाद 28 अक्टूबर को कंपनी के शेयर स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हो जाएंगे। जिन लोगों ने इस IPO के लिए आवेदन किया है, वे अलॉटमेंट प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपना अलॉटमेंट स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Jio IPO: आज खुलेगा देश का सबसे बड़ा आईपीओ, निवेश से पहले जान लें प्राइस बैंड और जरूरी डिटेल

ऐसे चेक करें आपको शेयर मिले या नहीं

Jio IPO के लिए अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के लिए इन आसान स्टेप्स का पालन करें:

स्टेप 1: NSE की आधिकारिक वेबसाइट www.nseindia.com पर जाएं।

स्टेप 2: वेबसाइट पर 'Equity & SME IPO bid details' विकल्प चुनें।

स्टेप 3: दी गई लिस्ट में से 'Jio Platforms (JPL) IPO' चुनें।

स्टेप 4: अपना PAN नंबर दर्ज करें।

स्टेप 5: सभी जरूरी जानकारी भरने के बाद 'Submit' बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आप अपने आवेदन से जुड़ी जानकारी देख सकेंगे।

इस तरह आप घर बैठे ही पता लगा सकते हैं कि आपको Jio Platforms IPO में शेयर अलॉट हुए हैं या नहीं। कृपया ध्यान दें कि अलॉटमेंट की तारीख संभावित है; इसलिए पक्की जानकारी पाने के लिए आधिकारिक अपडेट जरूर चेक करते रहें।

Location :  New Delhi

Published :  24 October 2026, 12:27 PM IST