
सोना महंगा हुआ, चांदी सस्ती (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
New Delhi: देशभर में 3 जुलाई 2025 को सोने और चांदी के दाम में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। जहां सोने की कीमतों में एक बार फिर जोरदार उछाल दर्ज किया गया, वहीं चांदी के भाव में मामूली गिरावट देखने को मिली है। सोने की कीमतें बीते कुछ दिनों से लगातार बढ़ रही हैं, जिससे ग्राहकों की जेब पर असर पड़ रहा है। ऐसे में अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो जानिए आपके शहर में आज क्या चल रहा है रेट।
आज 24 कैरेट सोने की कीमत 98,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है, जो कल यानी 2 जुलाई को 98,410 रुपये थी। यानी एक दिन में सोने की कीमत में 490 रुपये की बढ़त दर्ज हुई है। वहीं 22 कैरेट सोना आज 90,660 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 74,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। दूसरी ओर चांदी के दाम में हल्की गिरावट देखी गई है। 1 किलो चांदी की कीमत आज 1,09,900 रुपये है, जबकि कल यह 1,10,100 रुपये थी।
प्रतीकात्मक छवि (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
शहर 24 कैरेट (₹) 22 कैरेट (₹) 18 कैरेट (₹)
दिल्ली 99,050 90, 810 74, 300
मुंबई 98,900 90, 660 74, 180
भोपाल 98,950 90, 710 74, 220
चेन्नई 98,900 90, 660 74, 810
कोलकाता 98,900 90, 660 74, 180
बेंगलुरु 98,900 90, 660 74, 180
चंडीगढ़ 99,050 99, 050 74, 300
आगरा 99,050 90, 810 74, 300
हैदराबाद 98,900 90, 660 74, 180
अहमदाबाद 98,950 90, 710 74, 220
देशभर में चांदी की कीमत आज लगभग स्थिर रही, हालांकि इसमें कल के मुकाबले 200 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। आज दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, भोपाल, हैदराबाद, आगरा, चेन्नई, औरंगाबाद, भिवंडी, गाजियाबाद और मैसूर सहित सभी प्रमुख शहरों में चांदी का रेट 1,09,900 रुपये प्रति किलो रहा।
विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजार में तेजी और डॉलर की कमजोर स्थिति के चलते सोने के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है। वहीं चांदी की कीमतों में गिरावट औद्योगिक मांग में कमी के कारण देखी जा रही है।
उपभोक्ताओं को सलाह
अगर आप शादी या निवेश के लिए सोना खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह समय थोड़ा महंगा साबित हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में कीमतों में और तेजी आ सकती है। ऐसे में जल्द खरीदारी करना फायदे का सौदा हो सकता है।
ये सभी रेट स्थानीय ज्वेलर्स और मार्केट ट्रेंड पर आधारित होते हैं, जिनमें टैक्स और मेकिंग चार्ज अलग से हो सकते हैं। खरीदी से पहले अपने नजदीकी ज्वेलर से पुष्टि जरूर करें।
Location : New Delhi
Published : 3 July 2025, 10:43 AM IST