
सोना-चांदी और गिरता ग्राफ (फोटो सोर्स- एआई)
New Delhi: एक बार फिर सोने और चांदी के दामों में एक और झटका लगा है। पिछले दिन आई तेजी के बाद अमेरिका की नई टैरिफ योजनाओं की घोषणा के चलते इन सोने चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी जा रही है। सोमवार को 2.7 प्रतिशत की जोरदार बढ़त के बाद मंगलवार को सोने की कीमत 2 प्रतिशत गिरकर 3,562.60 डॉलर प्रति औंस हो गई। चांदी की कीमत की बात करें तो 5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है और यह 40.91 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।
घरेलू बाजार में मंगलवार रात MCX पर सोना 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 122,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी की कीमतों में भी 0.20 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 145,150 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
ज्वेलरी शॉप — सोने के गहने देखते हुए (फोटो सोर्स- एआई)
अमेरिकी व्हाइट हाउस की तरफ से आयात होने वाले सामान पर टैक्स बढ़ाने की तैयारी की चर्चा से दुनियाभर के शेयर मार्केटों में गिरावट दर्ज हो गई है। इसी कारण से निवेशक शेयरों में हो रहे नुकसान को कम करने के लिए सोना भी बेच रहे हैं।सोने की ज्यादा बिक्री होने से उसकी कीमतों पर भी दबाव बढ़ गया है।
UP Assembly Election 2027: अखिलेश यादव ने खोले चुनावी पत्ते, सपा की पहली लिस्ट में किसे मिला मौका
इसके बावजूद जेपी मॉर्गन का सोने को लेकर लंबे समय का नजरिया सकारात्मक बना हुआ है। बैंक के अनुसार कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में स्थिरता, जिसकी उम्मीद 2027 की पहली तिमाही से है।
Weather Update: दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में बढ़ी ठंड, दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी
सोने की कीमतों में सुधार लाने में मदद कर सकती है। इसके अलावा 2028 की पहली छमाही में ब्याज दरों में कटौती भी हो सकती है। इन कारकों को देखते हुए 2027 के अंत तक सोने की कीमत डॉलर 4,500 प्रति तक पहुंच सकती है।
Location : New Delhi
Published : 25 November 2026, 9:01 AM IST
Topics : gold silver market Gold Price JP Morgan MCX Silver Price