सात दिनों में 4,850 रुपये सस्ता हुआ सोना: जानिए अपने शहर में 18, 22 और 24 कैरट के ताजा रेट

सोने-चांदी की कीमतों में सात दिनों की उथल-पुथल के बाद आज स्थिरता देखी गई है। पिछले एक हफ्ते में 24 कैरट सोना 4,850 रुपये तक सस्ता हुआ है। जानिए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत 10 बड़े शहरों के ताजा भाव और भविष्य के बाजार संकेत।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 30 August 2026, 8:48 AM IST

New Delhi: सोने और चांदी के बाजार में पिछले कुछ दिनों से जारी उथल-पुथल के बाद आज कीमतों में स्थिरता देखने को मिली है। बीते सात दिनों के दौरान कीमतों में बड़े उतार-चढ़ाव आए, लेकिन आज दामों में कोई नया बदलाव नहीं हुआ है।

हाल ही में एक ही दिन में 24 कैरट सोना 2,890 रुपये और 22 कैरट सोना 2,650 रुपये तक सस्ता हुआ था। अगर पूरे हफ्ते का हिसाब देखें तो 24 कैरट शुद्धता वाला 10 ग्राम सोना कुल 4,850 रुपये और 22 कैरट सोना 4,450 रुपये सस्ता हो चुका है।

10 बड़े शहरों में सोने के रेट

देश के 10 प्रमुख शहरों में आज 10 ग्राम सोने के दाम अलग-अलग दर्ज किए गए हैं। दिल्ली, जयपुर और लखनऊ में 24 कैरट सोना 1,58,390 रुपये, 22 कैरट 1,45,200 रुपये और 18 कैरट 1,18,830 रुपये में बिक रहा है। वहीं मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरू और हैदराबाद में 24 कैरट का भाव 1,58,240 रुपये, 22 कैरट का 1,45,050 रुपये और 18 कैरट का 1,18,680 रुपये है।

Gold Price Today: सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! सावन के आखिरी सोमवार को सस्ता हुआ गोल्ड, जानें ताजा रेट

पटना और अहमदाबाद में 24 कैरट सोना 1,58,290 रुपये, 22 कैरट 1,45,100 रुपये और 18 कैरट 1,18,730 रुपये पर बना हुआ है। जबकि चेन्नई में 24 कैरट (1,58,240 रुपये) और 22 कैरट (1,45,050 रुपये) के अलावा 18 कैरट सोना सबसे महंगा 1,22,750 रुपये में मिल रहा है।

चांदी के रेट में भी राहत

चांदी की कीमतों में भी आज लगातार दूसरे दिन शांति बनी हुई है। इससे पहले 28 अगस्त को चांदी के भाव में प्रति किलोग्राम 5,000 रुपये की बड़ी गिरावट आई थी। वर्तमान में दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में एक किलोग्राम चांदी 2,55,000 रुपये के स्तर पर बिक रही है, जबकि चेन्नई में यह 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम के साथ सबसे महंगी बनी हुई है।

Gold Price Today: रक्षाबंधन पर बड़ा तोहफा! धड़ाम गिरे सोना-चांदी के दाम, जानें क्या आज खरीद सकते हैं गोल्ड

क्या कहते हैं बाजार एक्सपर्ट्स?

360 ONE के प्रेसिडेंट विरल शाह के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और डॉलर की स्थिति सोने-चांदी के रुख को तय करेगी। अगर डॉलर कमजोर होता है और बॉन्ड यील्ड में नरमी आती है, तो अगले 6 से 8 महीनों में सोने-चांदी की कीमतें मौजूदा स्तर से 10% तक ऊपर जा सकती हैं।

Location :  New Delhi

Published :  30 August 2026, 8:48 AM IST