गोल्ड लवर्स के लिए खुशखबरी! सोने की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानें 24, 22 और 18 कैरेट के नए रेट्स

सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं? आज 19 अगस्त को बाजार खुलते ही सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। यूएस फेडरल रिजर्व की बैठक के नतीजों से पहले इंटरनेशनल और घरेलू बाजार में सुस्ती है। जानें 24k और 22k गोल्ड के ताजा भाव

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 19 August 2026, 11:13 AM IST

New Delhi: अगर आप लंबे समय से सोने या चांदी के गहने खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए राहत भरी खबर लेकर आया है। आज यानी 19 अगस्त को भारतीय वायदा बाजार (MCX) से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजारों (COMEX) तक सोने और चांदी की चमक थोड़ी फीकी पड़ती दिखी।

बाजार खुलते ही दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे खरीदारी की योजना बना रहे लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका बनता दिख रहा है।

फेड मिनट्स का खौफ, इंटरनेशनल मार्केट में हलचल

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, इस समय अमेरिकी केंद्रीय बैंक 'फेडरल रिजर्व' की जुलाई बैठक के मिनट्स जारी होने वाले हैं। इसके नतीजों से पहले दुनिया भर के निवेशकों में सतर्कता का माहौल है।

यही वजह है कि इंटरनेशनल मार्केट (Comex) पर सोना 0.31% गिरकर $4,407.10 प्रति औंस पर आ गया। वहीं चांदी में 1.53% की बड़ी गिरावट आई और यह $63.060 प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी।

कम कीमत में सोना खरीदने का सपना टूटा! आसमान छू रहे दाम, जानिए आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सोने का नया रेट

घरेलू वायदा बाजार (MCX) पर कितना सस्ता हुआ सोना?

भारतीय वायदा बाजार MCX पर भी इस अंतरराष्ट्रीय गिरावट का सीधा असर देखने को मिला। खबर लिखे जाने तक 10 ग्राम सोना 146 रुपये टूटकर 1,54,116 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

वहीं चांदी के दामों में बड़ी गिरावट देखने को मिली और यह 2,349 रुपये गिरकर 2,30,070 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई।

दुकान जाने से पहले चेक करें 24, 22 और 18 कैरेट के रेट

भारतीय रिटेल सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट शुद्ध सोना लगभग 1,54,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। वहीं सबसे ज्यादा बिकने वाला 22 कैरेट गोल्ड 1,41,543 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 1,15,808 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास मंडरा रहा है।

सोने की चमक पड़ी भारी, अब सलाखों के पीछे कटेगी रात! कैंट पुलिस ने हथकड़ी पहनाकर निकाला छिनैतों का जुलूस

चांदी की रिटेल कीमत 2,31,160 रुपये प्रति किलो के करीब बनी हुई है। जानकारों का मानना है कि इस गिरावट के बीच खरीदारी करना समझदारी का सौदा साबित हो सकता है।

Location :  New Delhi

Published :  19 August 2026, 11:13 AM IST