Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी, त्योहारी मांग और ग्लोबल संकेत समेत ये रहे बड़े कारण

सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को हल्की बढ़ोतरी हुई। MCX पर सोना 0.79% और चांदी 2.70% उछली। त्योहारी मांग, शादी सीजन और ग्लोबल मार्केट के सकारात्मक संकेत कीमत बढ़ने के मुख्य कारण रहे। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और अन्य बड़े शहरों में कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिला।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 11 February 2026, 10:50 AM IST

New Delhi: घरेलू सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में थोड़ी तेजी आई। ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेतों के साथ-साथ शादी और त्योहारों के सीजन की लगातार मांग ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया।मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 9:12 बजे तक सोना 0.79 प्रतिशत बढ़कर 1,241 रुपये प्रति ग्राम पर ट्रेड कर रहा था, जबकि चांदी 2.70 प्रतिशत बढ़कर 6,821 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

हालांकि, फ्यूचर्स मार्केट में अप्रैल गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट 0.2 प्रतिशत गिरकर 1,56,539 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इस बीच, मार्च सिल्वर फ्यूचर्स लगभग फ्लैट रहा, जो 2,52,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा था।

इंचरनेशनल मार्केट में आई तेजी

इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने की कीमतों में थोड़ी तेजी आई। कमजोर US रिटेल सेल्स डेटा के सपोर्ट से सोना $5,038 प्रति औंस से ऊपर ट्रेड कर रहा था। इस डेटा ने फेडरल रिजर्व द्वारा संभावित इंटरेस्ट रेट में कटौती की उम्मीदों को मजबूत किया। चांदी भी थोड़ी बढ़कर $81.31 प्रति औंस पर पहुंच गई।

Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में अचानक उछाल, क्या यह स्थायी होगी या सिर्फ पलभर का शॉक?

बड़े शहरों में सोने की कीमतें (प्रति 10 ग्राम)

दिल्ली: 24K - Rs 1,58,930, 22K - Rs 1,45,700

मुंबई: 24K - Rs 1,58,780, 22K - Rs 1,45,550

कोलकाता: 24K - Rs 1,58,780, 22K - Rs 1,45,550

चेन्नई: 24K - Rs 1,59,060, 22K - Rs 1,45,800

बेंगलुरु: 24K - Rs 1,58,780, 22K - Rs 1,45,550

बड़े शहरों में चांदी की कीमतें (प्रति किलोग्राम)

मुंबई: Rs 2,52,830

दिल्ली: Rs 2,52,390

चेन्नई: Rs 2,53,560

हैदराबाद: Rs 2,53,230

कोलकाता, बेंगलुरु, अहमदाबाद: Rs 2,89,900

एनालिस्ट का मानना ​​है कि कीमतों में लगातार बढ़ोतरी घरेलू त्योहारी मांग और ग्लोबल मार्केट से मिले सपोर्ट का नतीजा है। एक्सपर्ट्स ने कहा कि निवेशक सोने और चांदी में शॉर्ट-टर्म और लॉन्ग-टर्म दोनों तरह के मौके ढूंढ रहे हैं, क्योंकि ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितता और US के आर्थिक डेटा भविष्य की दिशा तय करेंगे।

Gold Price Today: क्यों आई सोने की कीमतों में गिरावट? जानें क्या अभी निवेश करना सही या नहीं

शादी सीजन में बढ़ी मांग

इसके अलावा, ज्वैलर्स ने यह भी देखा कि शादी और त्योहारों के मौसम में ग्राहकों की खरीदारी बढ़ी है, जिससे मांग और कीमतों दोनों पर असर पड़ा है। कारोबारी दिन की शुरुआत में बुलियन मार्केट एक्टिव रहा, और निवेशक सावधानी से ट्रेडिंग कर रहे थे। सोने और चांदी की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी घरेलू बाजार में, खासकर बड़े शहरों में साफ दिख रही है। यह निवेशकों के लिए एक सुनहरा मौका हो सकता है, लेकिन एक्सपर्ट्स सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 11 February 2026, 10:50 AM IST