Gold Rate Hike: आसमान छूने लगे सोना-चांदी के दाम, एक झटके में इतने हजार महंगे हुए भाव, तुरंत चेक करें नए रेट

इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई है। वैश्विक बाजारों के रुख और महंगाई के आंकड़ों के कारण दोनों कीमती धातुएं 2 हजार रुपये से अधिक महंगी हो गई हैं। जानिए IBJA के ताजा भाव।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 15 August 2026, 12:41 PM IST

New Delhi: स्थानीय सर्राफा बाजार और इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, बीते हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में शानदार तेजी दर्ज की गई है। वैश्विक कारकों और अमेरिकी बाजार के रुख के चलते दोनों कीमती धातुएं 2 हजार रुपये से अधिक महंगी हो गई हैं।

सोना हुआ महंगा, जानें विभिन्न कैरेट के नए भाव

इस हफ्ते 24 कैरेट सोने की कीमत में 2,742 रुपये की भारी बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद इसका नया भाव 1,52,363 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है, जबकि पिछले हफ्ते यह 1,49,621 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

इसके अलावा, अन्य कैरेट के सोने के दाम इस प्रकार रहे-

22 कैरेट सोना: कीमत बढ़कर 1,39,565 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई (पहले 1,37,053 रुपये)।

18 कैरेट सोना: दाम बढ़कर 1,14,272 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया (पहले 1,12,216 रुपये)।

हफ्ते के दौरान सोने का सबसे न्यूनतम स्तर 10 अगस्त की शाम को 1,50,641 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि सबसे उच्चतम स्तर 12 अगस्त की शाम को 1,53,419 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

Gold Price Today: सोने के तेवर पड़े ठंडे, चांदी भी सुस्ती की राह पर; जानिए अपने शहर के नए रेट

चांदी की कीमतों में भी आया जबरदस्त उछाल

सोने की तर्ज पर चांदी के बाजार में भी निवेशकों की खरीदारी से तेजी बनी रही। इस हफ्ते चांदी की कीमत 2,469 रुपये बढ़कर 2,33,842 रुपये प्रति किलो हो गई, जो इससे पहले 2,31,373 रुपये प्रति किलो थी।

कारोबारी हफ्ते के दौरान चांदी का न्यूनतम भाव 10 अगस्त को 2,31,373 रुपये प्रति किलो और उच्चतम भाव 12 अगस्त को 2,37,214 रुपये प्रति किलो रिकॉर्ड किया गया। बता दें कि आईबीजेए द्वारा सोने-चांदी के ये भाव हर दिन सुबह और शाम के सत्र में जारी किए जाते हैं।

Gold Price Today: सोने की कीमतों में आया जबरदस्त उछाल, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में महंगा हुआ गोल्ड, देखें नए रेट

तेजी के पीछे क्या है मुख्य वजह?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव करीब 4,440 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव 65 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच गया है।

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका में जुलाई महीने में महंगाई दर घटकर 3.4 प्रतिशत (जून में 3.5 प्रतिशत थी) पर आ गई है। अमेरिका में घटती महंगाई और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी न किए जाने की संभावनाओं ने बुलियन बाजार को मजबूत किया है, जो इन कीमती धातुओं के लिए बेहद सकारात्मक संकेत है।

Location :  New Delhi

Published :  15 August 2026, 12:41 PM IST