Gold-Silver Price Today: थम गई सोने की रफ्तार, चांदी भी हुई सस्ती; जानें 24 कैरेट गोल्ड का नया रेट

देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में आ रही लगातार तेजी थम गई है। 23 मई की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोना गिरकर 1,59,630 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, वहीं चांदी का भाव 2,84,900 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया। जानिए अपने शहर का ताजा भाव

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 23 May 2026, 9:17 AM IST

New Delhi: घरेलू सराफा बाजार में पिछले काफी समय से सोने और चांदी की कीमतों में आ रही रिकॉर्ड तोड़ तेजी पर आखिरकार ब्रेक लग गया है। 23 मई की सुबह भारतीय बाजारों में सोने के दामों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,59,630 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है।

वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी यह गिरावट साफ देखी जा रही है, जहां अब सोना 1,59,480 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। एक दिन पहले ही दिल्ली के हाजिर बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में 600 रुपये की सीधे गिरावट देखी गई थी, जिससे कारोबारियों और खरीदारों के बीच हलचल तेज है।

ग्लोबल मार्केट और अमेरिका-ईरान बातचीत का असर

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, कीमती धातुओं की कीमतों में आई इस गिरावट के पीछे अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियां मुख्य वजह हैं। इस समय वैश्विक स्तर पर निवेशक बेहद सतर्क रुख अपना रहे हैं। विशेष रूप से अमेरिका और ईरान के बीच चल रही कूटनीतिक बातचीत पर दुनिया भर के बाजारों की नजर टिकी है।

इसके अलावा, मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में जारी भू-राजनीतिक तनाव और महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग 'होर्मुज स्ट्रेट' को लेकर क्या सहमति बनती है, इस पर निवेशक लगातार नजर बनाए हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिलहाल हाजिर सोना 4,522.32 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा है। इसके साथ ही, भारतीय रुपये की अस्थिरता और कच्चे तेल के दामों में हो रहे उतार-चढ़ाव भी सोने की चाल तय कर रहे हैं।

Gold Rate Today: सोने और चांदी ने तोड़े सारे पुराने रिकॉर्ड, जानिए आज सुबह आपके शहर का बिल्कुल ताजा रेट

महानगरों समेत देश के बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट

देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों में टैक्स व स्थानीय कारणों से सोने के दाम भिन्न हैं। चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,61,230 रुपये और 22 कैरेट का भाव 14,7,790 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, कोलकाता, हैदराबाद, पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,59,480 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,46,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है।

उत्तर भारत के प्रमुख शहरों जैसे लखनऊ, जयपुर और चंडीगढ़ की बात करें, तो यहां 24 कैरेट सोना 1,59,630 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,46,240 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर पर बिक रहा है। अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट का भाव 1,59,530 रुपये है।

Gold Price Today: सर्राफा बाजार में सन्नाटा! सोने-चांदी के बढ़ते दामों ने बढ़ाई ग्राहकों की चिंता, जानिए आज के ताजा भाव

चांदी भी हुई सस्ती, रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे आए दाम

सोने के नक्शेकदम पर चलते हुए दूसरी सबसे मूल्यवान धातु चांदी की कीमतों में भी भारी मंदी देखने को मिल रही है। 23 मई की सुबह भारतीय बाजार में चांदी का भाव लुढ़ककर 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। गौरतलब है कि इस साल जनवरी महीने में देश के भीतर चांदी की कीमतें 4 लाख रुपये प्रति किलो के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर गई थीं, जिसके मुकाबले अब इसमें बड़ी राहत है।

वैश्विक मोर्चे पर बात करें, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी इस समय 75.87 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रही है। बाजार विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले दिनों में वैश्विक कूटनीति के आधार पर कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Location :  New Delhi

Published :  23 May 2026, 9:17 AM IST