Gold-Silver Price Today: खरीदारों के लिए खुशखबरी, औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम; चेक करें अपने शहर का लेटेस्ट रेट्स

देशभर के सर्राफा बाजार में आज सोना और चांदी सस्ते हो गए हैं। वैश्विक अनिश्चितताओं और भू-राजनीतिक तनाव के बीच कीमतों में यह गिरावट आई है। दिल्ली, मुंबई सहित 10 बड़े शहरों में 22 और 24 कैरेट गोल्ड का ताजा भाव यहाँ देखें।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 20 August 2026, 8:11 AM IST

New Delhi: देशभर के सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की चमक फीकी पड़ती नजर आ रही है। वैश्विक अनिश्चितताओं और कच्चे तेल के मोर्चे पर बन रहे दबाव के बीच निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते दोनों कीमती धातुओं के दाम नीचे आ गए हैं। गुरुवार, 20 अगस्त को घरेलू बाजार में सोना और चांदी दोनों ही सस्ते हुए हैं, जिससे खरीदारों को बड़ी राहत मिली है।

वैश्विक उथल-पुथल और अमेरिका-ईरान तनाव का असर

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिका-ईरान के बीच युद्धविराम की समय-सीमा समाप्त होने का सीधा असर बुलियन मार्केट पर देखने को मिल रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच नए सिरे से कूटनीतिक बातचीत को लेकर अब तक कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं, जिससे वैश्विक निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं। इसके अलावा कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने भी बाजार के समीकरण बदल दिए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना फिसलकर 4,512.19 डॉलर प्रति औंस और हाजिर चांदी 67.06 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है।

सोने-चांदी के भाव में फिर उछाल, दिल्ली से चेन्नई तक कितना महंगा हुआ Gold-Silver? 16 अगस्त के ताजा रेट

प्रमुख महानगरों में क्या है सोने का ताजा भाव

देश के बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमतों में मामूली अंतर के साथ गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,55,110 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,42,190 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। वहीं, वित्तीय राजधानी मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, पुणे और बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,960 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,42,040 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

Gold खरीदने वालों को बड़ा झटका! चांदी हुई धड़ाम पर सोना हुआ और बेकाबू, चेक करें दिल्ली से मुंबई तक का लेटेस्ट रेट

चांदी की कीमतों में भी बड़ी फिसलन

सोने के साथ-साथ चांदी के निवेशकों को भी आज बड़ा झटका लगा है। घरेलू बाजार में चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है और यह फिसलकर 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। जानकारों का मानना है कि घरेलू और वैश्विक स्तर पर चल रहे आर्थिक उतार-चढ़ाव के कारण आने वाले दिनों में भी कीमतों में इस तरह के उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं, जो बाजार के रुख पर निर्भर करेगा।

Location :  New Delhi

Published :  20 August 2026, 8:11 AM IST