
सोने की कीमतों में हल्की गिरावट(फोटो सोर्स-इंटरनेट)
Lucknow: सावन का पहला सोमवार और साथ ही उत्तर प्रदेश के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। आज 14 जुलाई 2025 को प्रदेश के विभिन्न शहरों में सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चांदी की कीमतों में भी हल्का उतार-चढ़ाव नजर आया।
सावन के शुभ महीने की शुरुआत के पहले सोमवार को अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले अपने शहर का लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें। इसके लिए आप ज्वेलर्स से संपर्क कर सकते हैं या फिर विश्वसनीय ऑनलाइन सोर्स पर भरोसा कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश के लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी और आगरा समेत प्रमुख शहरों में आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹99,850 प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,540 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव ₹74,900 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
यूपी में सोना हुआ सस्ता (फोटो सोर्स-इंटरनेट)
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी हल्की गिरावट देखी गई है। आज चांदी का रेट ₹1,14,900 प्रति किलोग्राम बताया जा रहा है। हालांकि, यह दर शहर और ज्वेलर्स के अनुसार थोड़ी बहुत अलग हो सकती है।
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि बीते कुछ दिनों में जो ट्रेंड देखने को मिला है, उससे यही संकेत मिल रहे हैं कि सोने की कीमतों में और गिरावट संभव है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में 24 कैरेट गोल्ड का भाव ₹95,000 के आसपास पहुंच सकता है। हालांकि, इसमें स्थायित्व नहीं रहेगा और रेट में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।
अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो बाजार में जाकर या अपने विश्वसनीय ज्वेलर से बात कर मूल्य की पुष्टि जरूर करें। कई बार ऑनलाइन अपडेट में देरी होती है, जिससे वास्तविक दरें थोड़ी अलग हो सकती हैं।
इसलिए, त्योहारी या धार्मिक अवसर पर निवेश करने से पहले बाजार के ट्रेंड और भाव की जानकारी बेहद आवश्यक है।
नोट: यहां बताए गए रेट अनुमानित हैं और अलग-अलग शहरों एवं ज्वेलर्स के अनुसार इनमे कुछ अंतर हो सकता है। खरीदारी से पहले स्थानीय बाजार मूल्य की पुष्टि जरूर करें।
Location : Lucknow
Published : 14 July 2025, 10:32 AM IST