Gold Price Today: यूपी में फिर लखटकिया बना सोना, चांदी भी हुई महंगी; जानें आज का ताजा रेट

सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर से हलचल देखने को मिल रही है। उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमत में उछाल देखा गया, जबकि चांदी की कीमतों में भी मामूली बढ़ोतरी हुई है।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 6 July 2025, 11:06 AM IST

Lucknow: जुलाई की शुरुआत के साथ ही सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर से हलचल देखने को मिल रही है। रविवार, 6 जुलाई 2025 को उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमत में उछाल देखा गया, जबकि चांदी की कीमतों में भी मामूली बढ़ोतरी हुई है। यदि आप सोने या चांदी में निवेश करने या फिर खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है।

यूपी के शहरों में सोने की कीमतें

उत्तर प्रदेश के लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी और आगरा समेत अन्य प्रमुख शहरों में 6 जुलाई को 24 कैरेट सोना ₹98,980 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना ₹90,750 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹74,250 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

इन भावों में शनिवार की तुलना में करीब ₹100-₹150 प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस तेजी का कारण अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की मांग में वृद्धि और डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी को बताया जा रहा है।

प्रतीकात्मक छवि (फोटो सोर्स- इंटरनेट)

चांदी में भी दिखी तेजी

चांदी की बात करें तो भोपाल, इंदौर और रायपुर समेत यूपी के कई शहरों में इसकी कीमत ₹1,10,000 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। शनिवार को जहां चांदी ₹1,20,000 प्रति किलो पर स्थिर थी, वहीं रविवार को इसमें मामूली गिरावट के बाद फिर से मजबूती आई है।

हालांकि, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के सर्राफा बाजारों में चांदी की कीमत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। भोपाल, इंदौर और रायपुर में चांदी आज भी शनिवार वाले ही भाव पर बिक रही है।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी दिखा असर

बैंक बाजार डॉट कॉम के अनुसार, मध्य प्रदेश के भोपाल में 22 कैरेट सोना ₹91,400 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना ₹95,970 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं इंदौर और रायपुर में भी यही कीमतें देखने को मिल रही हैं।

क्या सस्ता होगा सोना?

वित्त विशेषज्ञों का कहना है कि बीते कुछ दिनों में सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन अब बाजार में स्थिरता लौट रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार स्थिर रहे तो अगले कुछ दिनों में सोने की कीमत ₹95,000 के आसपास आ सकती है। हालांकि बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, इसलिए निवेश से पहले मूल्य की जांच जरूर करें।

नोट- ध्यान देने योग्य बात यह है कि ये सभी कीमतें अनुमानित हैं और विभिन्न शहरों में स्थानीय कर, मेकिंग चार्ज और ज्वेलरी की गुणवत्ता के आधार पर इनमें अंतर हो सकता है। इसलिए सोने-चांदी की खरीदारी से पहले अपने स्थानीय ज्वेलर से रेट की पुष्टि अवश्य कर लें।

Location :  Lucknow

Published :  6 July 2025, 11:06 AM IST