Gold Price Today: आसमान छू रही सोने की कीमतें, चांदी में आई मामूली गिरावट, चेक करें ताजा रेट्स

देश में सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर! 15 मई को दिल्ली में सोना ₹1,62,270 के पार। इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी और गिरते रुपये ने बढ़ाई मुश्किलें। जानिए आपके शहर में सोने और चांदी के लेटेस्ट भाव।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 15 May 2026, 8:49 AM IST

New Delhi: भारतीय सराफा बाजार में सोने की कीमतों ने एक बार फिर आम आदमी की जेब पर दबाव बढ़ा दिया है। 15 मई की सुबह देश के अधिकांश बड़े शहरों में सोने के भाव में जबरदस्त उछाल देखा गया। हैरानी की बात यह है कि सरकार द्वारा इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाए जाने के बावजूद कीमतों में गिरावट के बजाय तेजी का रुख लगातार बना हुआ है।

दिल्ली से मुंबई तक सोने की चमक हुई तेज

देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,62,270 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है। वहीं, आर्थिक राजधानी मुंबई में यह भाव अब 1,62,340 रुपये के स्तर पर है। पिछले 24 घंटों में ही कीमतों में 650 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चेन्नई में तो सोना सबसे महंगा बिक रहा है, जहाँ 24 कैरेट की कीमत 1,64,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची है।

कीमतें बढ़ने की मुख्य वजहें

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, सोने की कीमतों में इस भारी उछाल के पीछे दो मुख्य कारण हैं। पहला, वैश्विक स्तर पर जारी भू-राजनीतिक तनाव, जिसके कारण निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की ओर आकर्षित हो रहे हैं। दूसरा कारण है डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की ऐतिहासिक गिरावट। गुरुवार को रुपया अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 95.73 (अस्थायी) पर आ गया, जिससे आयात महंगा हो गया और घरेलू बाजार में सोने के दाम बढ़ गए।

Gold Price Today: सोने की कीमतों में फिर उछाल, 24 कैरेट गोल्ड 1.52 रुपये लाख के पार, जानें आपके शहर का ताजा रेट

इंपोर्ट ड्यूटी में भारी बदलाव

केंद्र सरकार ने हाल ही में सोने और चांदी पर आयात शुल्क (इंपोर्ट ड्यूटी) को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है। यह नई दरें 13 मई से लागू हो चुकी हैं। केवल सोना ही नहीं, बल्कि प्लैटिनम और चांदी के सिक्कों पर भी टैक्स के स्लैब बदल दिए गए हैं। टैक्स बढ़ने का सीधा असर ग्राहकों की खरीदारी पर पड़ रहा है और बाजार में मांग के बावजूद कीमतें ऊंचे स्तर पर टिकी हुई हैं।

चांदी की कीमतों में मामूली राहत

सोने के विपरीत, चांदी की कीमतों में हल्की नरमी देखी गई है। 15 मई की सुबह चांदी का भाव 2,99,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। हालांकि, यह गिरावट बहुत मामूली है क्योंकि इसी साल जनवरी में चांदी 4 लाख रुपये के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर चुकी थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी फिलहाल 87.04 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।

Gold Price Today: गिरावट के बाद सोने-चांदी में जोरदार उछाल, MCX और कॉमेक्स पर तेजी से बढ़े दाम, पढ़ें ताजा अपडेट

महानगरों के हाल

देश के प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने के भाव कुछ इस प्रकार हैं:

दिल्ली: 1,48,960 रुपये (22K) | 1,62,270 रुपये (24K)

मुंबई और कोलकाता: 1,48,810 रुपये (22K) | 1,62,340 रुपये (24K)

चेन्नई: 1,50,510 रुपये (22K) | 1,64,190 रुपये (24K)

लखनऊ और जयपुर: 1,48,960 रुपये (22K) | 1,62,270 रुपये (24K)

अहमदाबाद और भोपाल: 1,48,860 रुपये (22K) | 1,62,390 रुपये (24K)

Location :  New Delhi

Published :  15 May 2026, 8:49 AM IST