गिरावट में खुलते ही शेयर बाजार ने भरी उड़ान

शेयर बाजार 2 दिन की तेजी पर गिरावट में खुला लेकिन कुछ ही देर बाद बाजार ग्रीन हो गया। सुबह10 बजे सेंसेक्स 394.58 अंक बढ़कर 82,265.94 अंक पर काम कर रहा था। निफ्टी ने भी खराब शुरुआत के बाद रिकवरी की और 10 बजे  अंक बढ़कर ...... जानने के लिए पढ़े पूरी खबर।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 12 November 2026, 10:39 AM IST

New Delhi: शेयर बाजार 2 दिन की तेजी के बाद आज गिरावट में खुला लेकिन कुछ ही देर बाद बाजार ग्रीन हो गया। जबरदस्त लिवाली होने से सुबह 10 बजे सेंसेक्स 394.58 अंक बढ़कर 82,265.94 अंक पर काम कर रहा था। निफ्टी ने भी खराब शुरुआत के बाद रिकवरी की और 10 बजे  111.95 अंक बढ़कर 25,365.60 पर कारोबार कर रहा था। IT  sector में मिला- जुला रुख रहा है TCS में .55 की कमजोरी दिखी और वह 2458.60 पर काम कर रहा था। INFOSYS में भी .36 की कमजारी देखी गई। 

GIFT Nifty में मामूली बढ़त 

बाजार खुलने से पहले सारे कमजोर गिरावट के संकेत मिल रहे थे। GIFT Nifty में 0.08 फीसदी की बेहद मामूली तेजी नजर आ रही थी। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में और गिरावट की वजह से पॉजिटिव मार्केट सेंटीमेंट को मजबूती मिलती दिख रही है।

बुधवार को शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1400 अंक से ज्यादा उछला था। हालांकि, मार्केट बंद होने तक कुछ मुनाफावसूली भी देखी गई और सेंसेक्स अंत में 772 अंकों की तेजी के साथ 81,879.40 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी-50 ने 210 अंकों की बढ़त के साथ 25,255 के स्तर पर कारोबार बंद किया।

इन शेयरों पर रखें नजर 

शेयर बाजार में टाटा पावर, बजाज फाइनेंस, अरबिंदो फार्मा, ITC, मिश्र धातु निगम (MIDHANI), गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE), त्रिवेणी टर्बाइन, DCX सिस्टम्स, आदित्य इन्फोटेक, डिक्सन टेक्नोलॉजीज, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन और क्यूपिड के शेयरों पर निवेशकों की नजर रहेगी। टाटा पावर का मुनाफा करीब 49 फीसदी बढ़ा है, जबकि बजाज फाइनेंस ने पूंजी जुटाने की प्रक्रिया शुरू की है। अरबिंदो फार्मा की अमेरिकी फैक्टरी को लेकर नियामकीय चिंता बढ़ी है। ITC ने सिगरेट की कीमत बढ़ाई है। MIDHANI और क्यूपिड के मुनाफे में जोरदार बढ़ोतरी हुई है, जबकि त्रिवेणी टर्बाइन के नतीजे कमजोर रहे हैं। वहीं, आदित्य इन्फोटेक में डिक्सन टेक्नोलॉजीज की हिस्सेदारी बिक्री और टाटा इन्वेस्टमेंट में नेतृत्व बदलाव के कारण भी शेयर चर्चा में रहेंगे। फिलहाल MARKET में लिवाली के कारण मजबूती की स्थिति बनी हुई है। 

 शुरुआती कारोबार में Top gainer

Company Price Change %Gain

HDFC Life 594.50 20.95 3.65

Bajaj Finserv 1,894.50 49.50 2.68

Shriram Finance 989.10 19.95 2.06

Bajaj Finance 1,098.35 19.55 1.81

SBI Life Insura 1,800.00 33.00 1.87

 शुरुआती कारोबार में Top losser

Company Price Change %Loss

ONGC 226.98 -7.82 -3.33

Grasim 3,112.10 -44.60 -1.41

M&M 3,416.40 -48.60 -1.40

Apollo Hospital 8,512.00 -92.00 -1.07

Sun Pharma 1,881.50 -20.80 -1.09

Location :  New Delhi

Published :  12 November 2026, 10:39 AM IST