एशियाई market के विपरीत भारतीय share bazar में मजबूती, आईटी के शेयर दबाव में

अमेरिकी शेयर बाजार वॉल स्ट्रीट में आई कमजोरी का असर एशियाई बाजारों पर भी दिखाई दिया। अमेरिका और चीन के बीच टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा से निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। इस बीच, निवेशकों की नजर दिग्गज चिप निर्माता कंपनी एनविडिया (Nvidia) के तिमाही नतीजों पर भी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 17 November 2026, 10:23 AM IST

New Delhi: भारतीय शेयर बाजार ने आज मजबूत शुरुआत हुई। सेंसेक्स 200 से अधिक अंक की वृद्धि के साथ खुला। निफ्टी भी 25,300 के महत्वपूर्ण स्तर को पार कर गया। बाजार में चौतरफा लिवाली देखी गई। अधिकतर सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। ऑटो, पीएसयू बैंक और बैंक शेयरों ने बाजार को ऊपर उठाने में मदद की। एफएमसीजी, फार्मा, वित्तीय सेवाएं और धातु क्षेत्र के शेयर भी आगे बढ़े। हालांकि, आईटी, मीडिया और आईटी सेवाएं दबाव में रहीं।

एशियाई शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट

एशियाई शेयर बाजारों में मंगलवार (17 नवंबर) को बड़ी गिरावट देखने को मिल रही। अमेरिकी शेयर बाजार वॉल स्ट्रीट में आई कमजोरी का असर एशियाई बाजारों पर भी दिखाई दिया। खासतौर पर टेक्नोलॉजी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा। इसकी बड़ी वजह चीन को एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चिप्स की सप्लाई रोकने के लिए अमेरिका की ओर से नए प्रतिबंध लगाने की घोषणा है। अमेरिका और चीन के बीच टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा से निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। इस बीच, निवेशकों की नजर दिग्गज चिप निर्माता कंपनी एनविडिया (Nvidia) के तिमाही नतीजों पर भी है।

AI सेक्टर को लेकर निवेशकों की चिंता बढ़ी

गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) के एनालिस्ट्स् के मुताबिक एक महीने में AI सेक्टर को लेकर निवेशकों का नजरिया काफी बदल गया है। एनालिस्ट्स ने कहा कि पिछले हफ्ते ग्राहकों के साथ हुई बातचीत से संकेत मिलता है कि AI सेक्टर को लेकर निवेशकों में निराशा लंबे समय के उच्च स्तर के करीब पहुंच गई है। यह निराशा अब निवेश के रुझान और कंपनियों के वैल्यूएशन में भी साफ दिखाई दे रही है। हाल में निवेशकों की पोजिशन में हुए बदलाव के बाद शेयर बाजारों में धीरे-धीरे तेजी आ सकती है। लेकिन विश्लेषकों का मानना है कि अब निवेशकों को शेयरों का चयन ज्यादा सावधानी से करना चाहिए।

भारतीय शेयर बाजार का सकारात्मक रुख

भारतीय शेयर बाजार ने आज सकारात्मक रुख दिखाया। सेंसेक्स 82,177.51 पर 72.72 अंक (0.08 फीसदी) की वृद्धि के साथ कारोबार कर रहा था। निफ्टी 25,311.25 पर 20.16 अंक (0.08 फीसदी) ऊपर था। बाजार में व्यापक स्तर पर खरीदारी देखने को मिली। ऑटो, पीएसयू बैंक और बैंक शेयरों ने सबसे अधिक बढ़त दर्ज की।

बाजार की इस तेजी में कुछ प्रमुख शेयरों ने अच्छा प्रदर्शन किया। इंडिगो और अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में दो फीसदी तक की वृद्धि दर्ज की गई। इन कंपनियों के शेयरों में निवेशकों ने खासी दिलचस्पी दिखाई। यह भारतीय बाजार की सकारात्मक धारणा को दर्शाता है। अन्य कई शेयरों में भी खरीदारी का रुझान बना रहा। आईटी, मीडिया और आईटी सेवाएं हालांकि दबाव में रहीं।
टोक्यो के समय अनुसार सुबह 10:58 बजे तक एसएंडपी 500 फ्यूचर्स में थोड़ा बदलाव आया। हालांकि, जापान का निक्केई 225 फ्यूचर्स 1.2 फीसदी गिरा। जापान का टॉपिक्स भी 1.3 फीसदी नीचे रहा। हांगकांग का हैंग सेंग 1.6 फीसदी और शंघाई कंपोजिट 0.8 फीसदी नीचे रहा। यूरो स्टॉक्स 50 फ्यूचर्स में भी 0.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

 

Location :  New Delhi

Published :  17 November 2026, 10:21 AM IST