यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 15 जिलों के DM समेत 40 IAS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी सूची

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए 40 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इस फेरबदल में आगरा, झांसी और सुल्तानपुर समेत 15 जिलों को नए डीएम मिले हैं। दुर्गा शक्ति नागपाल को देवीपाटन का कमिश्नर बनाया गया है। देखें तबादलों की पूरी सूची।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 20 April 2026, 9:34 AM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 40 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है।

राज्य के 15  जिलों के जिलाधिकारियों को बदला गया है। शासन द्वारा जारी नई सूची के अनुसार, उन्नाव के जिलाधिकारी गौरांग राठी को अब झांसी की कमान सौंपी गई है, जबकि विशेष सचिव ऊर्जा के पद पर तैनात इंद्रजीत सिंह को सुल्तानपुर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। सुल्तानपुर के वर्तमान जिलाधिकारी कुमार हर्ष को बुलंदशहर भेजा गया है, वहीं विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक अन्नपूर्णा गर्ग को श्रावस्ती जिले की जिम्मेदारी दी गई है।

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड के कई जिलों में नए चेहरों को जगह मिली है। झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आलोक यादव अब शामली के जिलाधिकारी होंगे, जबकि शामली के वर्तमान डीएम अरविंद कुमार चौहान को सहारनपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। इसी क्रम में, हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नितिन गौड़ को अमरोहा का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। विशेष सचिव खाद्य एवं रसद अभिषेक गोयल अब हमीरपुर के डीएम के रूप में कार्यभार संभालेंगे। वहीं, बाल विकास एवं पुष्टाहार की निदेशक सरनीत कौर ब्रोका को रायबरेली का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। अमरोहा की डीएम निधि गुप्ता वत्स को फतेहपुर और हमीरपुर के डीएम घनश्याम मीणा को उन्नाव की कमान सौंपी गई है।

मैनपुरी के डीएम अंजनी कुमार सिंह को लखीमपुर खीरी भेजा गया है, जबकि औरैया के डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी अब मैनपुरी के नए जिलाधिकारी होंगे। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव बृजेश कुमार को औरैया का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। सहारनपुर के डीएम मनीष बंसल अब आगरा के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी संभालेंगे, वहीं आगरा के वर्तमान डीएम अरविंद मल्लप्पा बांगरी को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, लखीमपुर की जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल को पदोन्नत करते हुए देवीपाटन मंडल का कमिश्नर बनाया गया है। देवीपाटन के वर्तमान कमिश्नर शशि भूषण लाल सुशील को प्रमुख सचिव एमएसएमई और निर्यात प्रोत्साहन विभाग के पद पर नई तैनाती दी गई है।

क्र.सं. अधिकारी का नाम पूर्व पद नया पद / प्रभार
1 गौरांग राठी डीएम, उन्नाव डीएम, झांसी
2 इंद्रजीत सिंह विशेष सचिव, ऊर्जा डीएम, सुलतानपुर
3 कुमार हर्ष डीएम, सुलतानपुर डीएम, बुलंदशहर
4 अन्नपूर्णा गर्ग विशेष सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक डीएम, श्रावस्ती
5 आलोक यादव उपाध्यक्ष, झांसी विकास प्राधिकरण डीएम, शामली
6 अरविंद कुमार चौहान डीएम, शामली डीएम, सहारनपुर
7 नितिन गौड़ उपाध्यक्ष, हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण डीएम, अमरोहा
8 अभिषेक गोयल विशेष सचिव, खाद्य एवं रसद डीएम, हमीरपुर
9 सरनीत कौर ब्रोका निदेशक, बाल विकास एवं पुष्टाहार डीएम, रायबरेली
10 निधि गुप्ता वत्स डीएम, अमरोहा डीएम, फतेहपुर
11 घनश्याम मीणा डीएम, हमीरपुर डीएम, उन्नाव
12 अंजनी कुमार सिंह डीएम, मैनपुरी डीएम, लखीमपुर खीरी
13 डाक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी डीएम, औरैया डीएम, मैनपुरी
14 बृजेश कुमार विशेष सचिव, मुख्यमंत्री डीएम, औरैया
15 मनीष बंसल डीएम, सहारनपुर डीएम, आगरा
16 अरविंद मल्लप्पा बांगरी डीएम, आगरा विशेष सचिव, मुख्यमंत्री
17 नीतीश कुमार प्रबंध निदेशक, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम, आगरा प्रबंध निदेशक, उप्र पावर कॉरपोरेशन
18 आशुतोष निरंजन प्रतीक्षारत आईएएस परिवहन आयुक्त
19 किंजल सिंह परिवहन आयुक्त सचिव, माध्यमिक शिक्षा
20 दुर्गा शक्ति नागपाल डीएम, लखीमपुर खीरी कमिश्नर, देवीपाटन मंडल
21 शशि भूषण लाल सुशील कमिश्नर, देवीपाटन मंडल प्रमुख सचिव, एमएसएमई और निर्यात प्रोत्साहन विभाग
22 रविंदर सिंह डीएम, फतेहपुर विशेष सचिव (ऊर्जा), निदेशक (यूपीनेडा), व प्रबंध निदेशक (उप्र रिन्यूएबल एंड ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर)
23 आलोक कुमार द्वितीय अपर मुख्य सचिव - एमएसएमई एवं अन्य विभाग एमएसएमई और निर्यात प्रोत्साहन विभाग के प्रभार से मुक्त

विद्युत और परिवहन जैसे महत्वपूर्ण विभागों में भी बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। नीतीश कुमार को उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन का नया प्रबंध निदेशक बनाया गया है, जबकि बुलंदशहर की डीएम श्रुति को आगरा स्थित दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। प्रतीक्षारत आईएएस आशुतोष निरंजन को नया परिवहन आयुक्त बनाया गया है, वहीं वर्तमान परिवहन आयुक्त किंजल सिंह अब माध्यमिक शिक्षा विभाग में सचिव के रूप में अपनी सेवाएं देंगी। फतेहपुर के जिलाधिकारी रविंदर सिंह को ऊर्जा विभाग में विशेष सचिव और यूपीनेडा के निदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। झांसी के जिलाधिकारी मृदुल चौधरी को पर्यटन विभाग में विशेष सचिव और निदेशक बनाया गया है, जबकि श्रावस्ती के डीएम अश्वनी कुमार पांडे अब अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के निदेशक होंगे।

Bureaucracy News: यूपी में आईपीएस अफसरों का तबादला, देखिए सूची

जिलों के विकास कार्यों के लिए CDO स्तर पर नियुक्तियां

विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए मुख्य विकास अधिकारियों (CDO) के पदों पर भी व्यापक बदलाव किए गए हैं। देवरिया की संयुक्त मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा को हापुड़ का नया सीडीओ बनाया गया है, जबकि सुल्तानपुर की गामिनी सिंगला को बदायूं और आजमगढ़ के सुनील कुमार धनवंता को बहराइच का सीडीओ नियुक्त किया गया है। चित्रकूट की पूजा साहू को अमेठी और गाजीपुर के रामेश्वर सुधाकर को झांसी का नया मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा, बदायूं के सीडीओ केशव कुमार को डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय का कुलसचिव बनाया गया है। शासन का मानना है कि इन बदलावों से जिलों में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकेगा।

Location :  Lucknow

Published :  20 April 2026, 9:34 AM IST