नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह फिर एक्शन मोड में दिखीं, किया 3 ACP अफसरों का तबादला, यहां देखें लिस्ट

नोएडा पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के एक फैसले के बाद कई सवाल उठने लगे हैं। आखिर क्या है इस बदलाव के पीछे की वजह और किन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी? पूरी खबर में जानें अपडेट।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 16 July 2026, 10:50 AM IST

Noida: गौतम बुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह लगातार एक्टिव मोड में है। लक्ष्मी सिंह ने जिले में तीन एसीपी अधिकारियों के तबादले किए हैं। नोएडा पुलिस का मानना है कि इससे व्यवस्था बेहतर होगी। पिछले कुछ दिनों के दौरान जिले में काफी अधिकारियों के तबादले हुए हैं। आने वाले चुनाव से पहले नोएडा पुलिस अपनी पूरी तैयारी करने वाली है।

कमलेश कान्त को मिली सेंट्रल नोएडा की जिम्मेदारी

एसीपी कमलेश कान्त को सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय (एसीपी-2) सेंट्रल नोएडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे अब अपने नए क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग से जुड़े कार्यों की निगरानी करेंगे।

यह भी पढ़ें-सरकारी गाड़ी से बैंक तक… फिर खाते में 8 लाख रुपये! आबकारी विभाग के आरोपों ने खड़े किए कई बड़े सवाल

सौरभ सिंह संभालेंगे नोएडा ट्रैफिक की कमान

एसीपी सौरभ सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त यातायात (नोएडा) नियुक्त किया गया है। उनकी जिम्मेदारी शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, ट्रैफिक प्रबंधन और सड़क सुरक्षा से जुड़े अभियानों की निगरानी करना होगी।

यह भी पढ़ें-सोना छुएगा 5 लाख का आंकड़ा? HSBC की भविष्यवाणी से सहमे खरीदार, जानें लखनऊ समेत बड़े शहरों का हाल

कृष्णपाल सिंह को इंटेलिजेंस यूनिट में तैनाती

वहीं, एसीपी कृष्णपाल सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त अभिसूचना इकाई (इंटेलिजेंस) में तैनात किया गया है। वे अब खुफिया सूचनाओं के संकलन और सुरक्षा संबंधी मामलों पर कार्य करेंगे।

Location :  Noida

Published :  16 July 2026, 10:43 AM IST