Kerala में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 35 IAS अधिकारियों के तबादले, गृह से लेकर वित्त तक बदले बड़े चेहरे

केरल में सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 35 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। गृह, वित्त, स्वास्थ्य और ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण विभागों में नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। के. आर. ज्योतिलाल से लेकर मिन्हाज आलम और मोहम्मद हनीश तक कई बड़े नाम इस बदलाव में शामिल हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 2 November 2026, 7:55 PM IST

Thiruvananthapuram: केरल में सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने एक साथ 35 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस बदलाव में गृह, वित्त, स्वास्थ्य, ऊर्जा, उद्योग और परिवहन जैसे अहम विभाग शामिल हैं। कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों के विभाग बदल दिए गए हैं। इस फेरबदल में सबसे ज्यादा चर्चा उन अधिकारियों की है, जिन्हें सरकार ने महत्वपूर्ण विभागों की कमान सौंपी है। आइए जानते हैं किस अधिकारी को कहां भेजा गया है और अब कौन संभालेगा राज्य के बड़े विभागों की जिम्मेदारी।

गृह और वित्त विभाग में बदले बड़े अधिकारी

  • वरिष्ठ IAS अधिकारी के. आर. ज्योतिलाल को वित्त विभाग से हटाकर गृह और सतर्कता विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके पास जल संसाधन, आवास और कॉयर विभागों का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।
  • मिन्हाज आलम को गृह और सतर्कता विभाग से स्थानांतरित कर वित्त विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वह कर, सार्वजनिक खरीद सलाहकार और रीबिल्ड केरल इनिशिएटिव से जुड़े काम भी देखेंगे।
  • ऊर्जा विभाग में भी बड़ा बदलाव किया गया है। पुनीत कुमार को जल संसाधन विभाग से हटाकर ऊर्जा विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वह नई दिल्ली स्थित केरल हाउस में रेजिडेंट कमिश्नर की जिम्मेदारी भी संभालते रहेंगे।
  • मोहम्मद हनीश को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है। वह के. आर. ज्योतिलाल की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा उनके पास आयुष, सामान्य शिक्षा, वक्फ और अल्पसंख्यक कल्याण विभागों का प्रभार भी रहेगा।
  • शर्मिला मैरी जोसेफ को स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव पद से हटाकर परिवहन विभाग में स्थानांतरित किया गया है।
  • केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटीं एम. बीना को उद्योग विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के साथ उद्योग विभाग में प्रशासनिक जिम्मेदारी का नया बंटवारा किया गया है।
  • प्रशांत एन. को केरल राज्य विद्युत बोर्ड (KSEB) का अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (CMD) बनाया गया है। वह खेल और युवा मामले विभाग का काम भी संभालते रहेंगे।
  • एम.जी. राजमाणिकम को KSEB के प्रमुख पद से हटाकर स्थानीय स्वशासन विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।
  • अनुपमा टी.वी. को स्थानीय स्वशासन विभाग से हटाकर वित्त विभाग (व्यय) में नई जिम्मेदारी दी गई है।
  • वीणा एन. माधवन को कृषि विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं पी.बी. नूह को श्रम विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे जाफर मलिक को केरल राज्य वस्तु एवं सेवा कर (GST) विभाग का आयुक्त नियुक्त किया गया है।
  • सुभाष टी.वी. को स्वास्थ्य विभाग के अधीन रखा गया है। वह केरल मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक के रूप में काम करेंगे।
  • अफसाना परवीन छुट्टी से वापस लौटने के बाद मिल्मा (MILMA) के प्रबंध निदेशक का पद संभालेंगी।

Location :  Thiruvananthapuram

Published :  2 November 2026, 7:55 PM IST