Bureaucracy News: यूपी में आईपीएस अफसरों का तबादला, देखिए सूची

उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है। शासन ने शुक्रवार को दो वरिष्ठ आईपीएस अफसरों का तबादला किया है। उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लगातार मजबूती देने के क्रम में आईपीएस अफसरों के तबादले जारी है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 13 February 2026, 2:41 PM IST

Lucknow: यूपी में पुलिस महकमे में फेरबदल की बड़ी खबर सामने आयी है। शुक्रवार को शासन ने दो वरिष्ठ आईपीएस अफसरों का तबादला किया है। शासनादेश के बाद महकमे में हलचल है।

तबादला सूची के अनुसार 2000 बैच के आईपीएस अधिकारी नीलाब्जा चौधरी का तबादला अपर पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ में किया गया है। वहीं 2001 बैच के  अफसर आशुतोष कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक, सीआईडी, उ०प्र०, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।

अफसरों की तबादला सूची

 

सरकार के इस कदम को पुलिस विभाग के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गृह विभाग की नई तबादला सूची जारी होने के बाद इन अधिकारियों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

शासन ने तबादला पाये अधिकारियों को तत्काल जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया है। इस प्रशासनिक बदलाव को पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

खबर अपडेट हो रही है...

Location : 
  • Lucknow

Published : 
  • 13 February 2026, 2:41 PM IST