IPS कपल की शाही शादी, केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की हल्दी सेरेमनी, शादी से पहले दिखी रॉयल झलक

IPS अधिकारी केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की हल्दी सेरेमनी शुक्रवार को धूमधाम से आयोजित हुई। बिश्नोई के बाड़मेर स्थित घर में पारंपरिक सजावट के बीच कार्यक्रम हुआ, जबकि अंशिका का कार्यक्रम प्रयागराज में संपन्न हुआ। दोनों 29 मार्च को बाड़मेर में शादी करेंगे और 30 मार्च को जोधपुर में रिसेप्शन होगा।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 28 March 2026, 5:55 AM IST

New Delhi: शादी का मौसम और उसमें IPS अफसरों की जोड़ी… जश्न तो बनता ही है! केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की हल्दी सेरेमनी ने बाड़मेर से लेकर प्रयागराज तक खुशियों का माहौल बना दिया, जहां परंपरा और आधुनिकता का खूबसूरत संगम देखने को मिला।

बाड़मेर में सजी पारंपरिक हल्दी

केके बिश्नोई की हल्दी सेरेमनी बाड़मेर स्थित उनके घर पर बड़े ही पारंपरिक अंदाज में हुई। पूरे घर को फूलों की लड़ियों से सजाया गया और स्टेज को आकर्षक तरीके से तैयार किया गया। घर पहुंचते ही उनके माता-पिता ने उन्हें गले लगाकर स्वागत किया। हल्दी से पहले बिश्नोई अपने पैतृक मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। इस दौरान “केसरिया बालम आओ नी पधारो म्हारे देश” जैसे पारंपरिक गीतों ने माहौल को और भी खास बना दिया।

प्यार के खातिर उसकी को मार डाला, जिसने कंधों पर बैठाकर दिखाई थी दुनिया; पढ़ें ये सनसनीखेज मामला

प्रयागराज में अंशिका की हल्दी की रौनक

वहीं अंशिका वर्मा की हल्दी सेरेमनी प्रयागराज में आयोजित हुई। अंशिका ने अपने सोशल मीडिया पर प्री-वेडिंग फोटो भी शेयर किया, जिसमें वह केके बिश्नोई के साथ नजर आईं। फोटो के साथ उन्होंने लिखा- “मेरा ख्वाहिशों का शामियाना।”

आज पीएम मोदी करेंगे नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन, जानें 5000 पुलिसकर्मी कैसे करेंगे सुरक्षा

सगाई में दिखा रोमांस औरडांस

इससे पहले 26 मार्च को संभल में दोनों की सगाई हुई थी। रात साढ़े 9 बजे दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई और खुशी जाहिर की। इसके बाद दोनों ने स्टेज पर बॉलीवुड गाने “चल प्यार करेगी…” पर जमकर डांस किया। बिश्नोई ने जहां ब्लैक सूट पहना था, वहीं अंशिका गोल्डन लहंगे में नजर आईं। इस खास मौके पर संभल के डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया समेत कई अधिकारी भी मौजूद रहे।

29 मार्च को शादी, 30 को रिसेप्शन

यह IPS कपल 29 मार्च को बाड़मेर में शादी के बंधन में बंधेगा, जबकि 30 मार्च को जोधपुर में ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। शादी को लेकर दोनों परिवारों में उत्साह का माहौल है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 28 March 2026, 5:55 AM IST