
शिवराज सिंह चौहान (सोर्स: डाइनामाइट न्यूज़)
Patna: बिहार की सियासत में एक बड़ा बदलाव आने के संकेत मिल रहे हैं। सत्ता के गलियारों में हलचल तेज है और चर्चाएं इस बात की हैं कि जल्द ही राज्य को नया मुख्यमंत्री मिल सकता है। बीजेपी ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है, जो विधायक दल की बैठक में अहम भूमिका निभाएंगे।
बीजेपी महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी प्रेस रिलीज में इसकी पुष्टि की गई है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि विधायक दल की बैठक कब होगी और नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किस तारीख को किया जाएगा।
वृंदावन नाव हादसा: 13 की मौत और 3 अब भी लापता, तीसरे दिन भी सर्च ऑपरेशन जारी
14 अप्रैल की बैठक मानी जा रही बेहद अहम
सूत्रों के मुताबिक, 14 अप्रैल को मौजूदा मुख्यमंत्री नितीश कुमार की कैबिनेट की आखिरी बैठक हो सकती है। बिहार सरकार के आधिकारिक पत्र के अनुसार, सुबह 11 बजे मुख्य सचिवालय के मंत्रिमंडल कक्ष में यह बैठक बुलाई गई है। इससे पहले मुख्यमंत्री नितीश कुमार बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जाएंगे। अंबेडकर जयंती के दिन होने वाली यह बैठक राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
नए चेहरे पर नजर, BJP की रणनीति पर सबकी निगाहें
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बैठक के बाद बिहार में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग सकती है। शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में विधायक दल की बैठक होगी, जहां नए नेता का चुनाव किया जाएगा। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि बीजेपी किस चेहरे पर दांव लगाएगी, लेकिन इतना तय है कि आने वाले कुछ दिन बिहार की राजनीति के लिए बेहद अहम होने वाले हैं।
Location : Patna
Published : 12 April 2026, 3:57 PM IST