
नीतीश कुमार का नया बायो चर्चा में
Patna: बिहार की राजनीति में आए बड़े बदलाव के बाद अब इसका असर सोशल मीडिया पर भी साफ दिखने लगा है। सत्ता से हटने के बाद नीतीश कुमार ने अपने आधिकारिक एक्स (पहले ट्विटर) प्रोफाइल का बायो बदल दिया है। कभी “Chief Minister of Bihar” लिखने वाले नीतीश अब खुद को “पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद और जेडीयू अध्यक्ष” बता रहे हैं। यह बदलाव सिर्फ शब्दों का नहीं, बल्कि बदलते सियासी दौर का साफ संकेत माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया बायो में “Chief Minister of Bihar, India” लिखा हुआ था। लेकिन 14 अप्रैल 2026 को इस्तीफा देने के बाद उन्होंने इसे बदलकर “Former Chief Minister Bihar, Member of Parliament Rajya Sabha, President JDU” कर दिया है।
21 साल, 10 बार सीएम शपथ और बार-बार सियासी पलटी-नीतीश कुमार की अनोखी राजनीति
राजनीतिक करियर में एक नया अध्याय जोड़ते हुए नीतीश कुमार ने 10 अप्रैल 2026 को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। यह उनके लंबे राजनीतिक सफर में पहली बार है जब वे राज्यसभा पहुंचे हैं। इसके अलावा, 24 मार्च 2026 को उन्हें फिर से जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। सोशल मीडिया पर भी उनकी लोकप्रियता बरकरार है, जहां एक्स पर उनके करीब 8.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
नई सरकार के गठन के बाद भी जेडीयू और बीजेपी नेताओं ने साफ कर दिया है कि विकास का रास्ता वही रहेगा, जिसे ‘नीतीश मॉडल’ कहा जाता है। विजय कुमार चौधरी ने मंत्री पद की शपथ लेने के बाद कहा कि नई सरकार उसी दिशा में काम करेगी, जिस दिशा में अब तक बिहार आगे बढ़ता रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार के मार्गदर्शन और विश्वास की वजह से ही उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है।
विजय कुमार चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि नीतीश कुमार की कार्यशैली और सोच अलग रही है और उनका कोई विकल्प नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि “नीतीश कुमार दूसरा नहीं हो सकता”, लेकिन उनके दिखाए रास्ते पर चलना ही नई सरकार की प्राथमिकता होगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ‘नीतीश मॉडल’ और बीजेपी मॉडल में कोई टकराव नहीं है, क्योंकि पहले भी दोनों दल मिलकर सरकार चला चुके हैं।
नीतीश कुमार पर अखिलेश यादव का तंज, बोले- पीएम बनकर रिटायर होना चाहिए था
सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बनी नई सरकार में जेडीयू के कई नेताओं को जगह दी गई है। विजय कुमार चौधरी के अलावा बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। नई सरकार ने साफ संकेत दिया है कि वह पिछले कार्यकाल की योजनाओं और नीतियों को जारी रखेगी, ताकि विकास की रफ्तार बनी रहे।
Location : Patna
Published : 15 April 2026, 3:05 PM IST