बाहुबली अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शाही शादी में लाखों मेहमान, करोड़ों खर्च; घुड़दौड़ और अनोखे इंतजाम

मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह अपनी छोटी बेटी शिवांगी की शादी सुर्खियों में है। इस शादी पर करोड़ों रुपये खर्च हो रहे हैं और लाखों मेहमान पहुंच रहे हैं। खाने-पीने के अलावा मेहमानों के लिए कई खास तरह के इंतजाम किये गये हैं।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 13 November 2026, 8:29 PM IST

Patna: बिहार के मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शाही शादी इन दिनों काफी चर्चा में है, जो अपनी भव्यता और अनोखे इंतजामों को लेकर खूब ध्यान बटोर रही है। 25 नवंबर 2026 को उनके पैतृक गांव लदमा में होने वाली इस शाही शादी में दुनिया भर से मेहमान आ रहे हैं। करोड़ों की गाड़ी से लेकर विदेशी फूलों की सजावट और हजारों मेहमानों के लिए शाही दावत तक, इस समारोह में सबकुछ खास होने वाला है।

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शाही शादी इन दिनों काफी चर्चा में है(IMG-X)

मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह अपनी छोटी बेटी शिवांगी की शादी में अपने दामाद ऋषिकेश को 2 करोड़ से ज्यादा की रकम वाली डिफेंडर गाड़ी उपहार में दे रहे हैं। उपहार में देने वाली डिफेंडर गाड़ी उनके घर पर आ चुकी है। सफेद रंग की डिफेंडर कार लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। अनंत सिंह की बेटी की शादी 25 नवंबर को मोकामा के नदवां में आयोजित हो रही है।

विजेता को एक थार गाड़ी गिफ्ट

शादी के दिन अनंत सिंह ने घुड़दौड़ का आयोजन भी किया है। इस दौड़ में जीतने वाले विजेता को एक थार गाड़ी गिफ्ट की जाएगी। अनंत सिंह के समर्थकों का कहना है कि- अनंत सिंह अनंत हैं और उनको किसी भी चीज को देने में सोचने की जरूरत नहीं पड़ती है। आम लोगों के लिए वह इतना खर्च करते हैं, तो अपनी बेटी और घर की बात है तो, खर्च की तो कोई सीमा ही नहीं है। चार लाख लोगों के खाने की व्यवस्था है। उसके ऊपर जितने लोग आ जाएं, खाने की कोई कमी नहीं होगी। साधु- संत भी अनंत सिंह के घर पर आकर उन्हें आशीर्वाद देने के लिए जुट रहे हैं।

यह भी पढ़ें- मेरठ में पूर्व सैनिकों के सम्मान की खास तैयारी, CM योगी की मौजूदगी में होगा बड़ा आयोजन

खाने के 150 से ज्यादा आइटम होंगे तैयार

अनंत सिंह की बेटी की इस शाही शादी में करीब चार लाख लोगों के पहुंचने की खबर आ रही है। इतनी बड़ी संख्या में मेहमानों के स्वागत के लिए व्यापक स्तर पर भोजन की खास व्यवस्था की जा रही है। बताया जा रहा है कि- मेहमानों को 150 से ज्यादा प्रकार के खाने के आइटम परोसे जाएंगे। इसमें बिहार के पारंपरिक पकवानों के साथ देश के अलग-अलग राज्यों के मशहूर डिश भी शामिल होंगे। मिठाइयों में काजू कतली और नालंदा के सिलाव का प्रसिद्ध खाजा खास आकर्षण का केंद्र होगा। यानी मेहमानों के स्वागत में स्वाद का भी पूरा शाही इंतजाम देखने को मिलेगा।

10 बीघे पंडाल में 30 फीट ऊंचा स्टेज बनेगा

शादी की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है, कि समारोह के लिए करीब 10 बीघे जमीन पर पंडाल तैयार किया जा रहा है। स्टेज की ऊंचाई लगभग 30 फीट रखे जाने की बात सामने आई है। इसकी सजावट के लिए बेंगलुरु और चीन से महंगे- महंगे फूल मंगाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- गीले खेत में धान काटने से किया इनकार तो भड़के दबंग! कम्बाइन चालक और मालिक पर हमला, 35 हजार लूटने का आरोप

अमेरिका से आएंगे दूल्हे राजा, कई बड़ी हस्तियों को न्योता

अनंत सिंह के दामाद और बेटी शिवांगी के होने वाले पति ऋषिकेश कुमार अमेरिका में रहते हैं, लेकिन वह मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। उनके पिता रणविजय कुमार CRPF में कमांडेंट बताए जाते हैं। ऋषिकेश ने अमेरिका की जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से MBA किया है और करीब 11 सालों से अमेरिका में रहकर काम कर रहे हैं।

आपको बता दें, कि इस शादी में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत कई राजनीतिक हस्तियों को आमंत्रित किए जाने की खबर है। फिल्मी और भोजपुरी जगत से सोनू सूद, पवन सिंह, मनोज तिवारी और गुंजन सिंह, भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव जैसे नाम भी चर्चा में हैं।

Location :  PATNA

Published :  13 November 2026, 8:29 PM IST