Triumph Speed Twin 1200 TFC की भारत में एंट्री, मिलेंगे कमाल के फीचर्स और स्पोर्टी लुक, जानिये कीमत

ट्रायम्फ इंडिया ने अपनी नई लिमिटेड-एडिशन मोटरसाइकिल Speed Twin 1200 TFC को 21 लाख रुपये में पेश कर दिया है। दुनिया भर में इसके सिर्फ 750 यूनिट्स ही बेचे जाएंगे।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 15 July 2026, 5:05 PM IST

New Delhi: प्रीमियम मोटरसाइकिल बनाने वाली मशहूर कंपनी ट्रायम्फ इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी एक बेहद खास बाइक लॉन्च कर दी है। इस नई मोटरसाइकिल का नाम Triumph Speed Twin 1200 TFC है। वैश्विक बाजार (ग्लोबल मार्केट) में सामने आने के ठीक एक दिन बाद कंपनी ने इसे अपनी आधिकारिक भारतीय वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। भारत में इस शानदार और प्रीमियम मोटरसाइकिल की कीमत 21 लाख रुपये तय की गई है। यह एक लिमिटेड एडिशन मॉडल है, जिसका मतलब है कि पूरी दुनिया में इसके सिर्फ 750 यूनिट्स ही बेचे जाएंगे। यह बाइक उन लोगों के लिए है जो रफ्तार के साथ-साथ एक्सक्लूसिविटी पसंद करते हैं।

पहले से ज्यादा स्पोर्टी और अग्रेसिव लुक

यह नई मोटरसाइकिल ट्रायम्फ की ही मशहूर बाइक स्पीड ट्विन 1200RS (Speed Twin 1200RS) पर आधारित है, लेकिन इसे और बेहतर बनाने के लिए कई बड़े अपग्रेड दिए गए हैं। कंपनी ने इसके चेसिस और बॉडी डिजाइन में काफी बदलाव किए हैं। इस बाइक में क्लिप-ऑन हैंडलबार दिए गए हैं। इस वजह से राइडर को बाइक चलाते समय स्टैंडर्ड RS मॉडल की तुलना में ज्यादा स्पोर्टी और अग्रेसिव (आक्रामक) राइडिंग पोजीशन मिलती है, जो तेज रफ्तार में भी बाइक पर बेहतरीन कंट्रोल देती है।

यह बी पढे़ं-Auto News: खत्म हुआ इंतजार! नई टाटा सिएरा SUV की लॉन्च टाइमलाइन आई सामने, जानें फीचर्स

दमदार इंजन और पावरफुल परफॉर्मेंस

Triumph Speed Twin 1200 TFC में वही भरोसेमंद और शक्तिशाली 1200cc का लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है, जो स्पीड ट्विन 1200RS को पावर देता है। परफॉर्मेंस के मामले में यह इंजन बेहद तगड़ा है। यह 7,750 आरपीएम (rpm) पर 105hp की अधिकतम पावर जनरेट करता है। इसके साथ ही, 4,250 आरपीएम पर यह 112nm का टॉर्क पैदा करता है, जिससे बाइक को शुरुआती रफ्तार बहुत शानदार मिलती है।

अपग्रेड फीचर्स और मजबूत ब्रेकिंग सिस्टम

इस लिमिटेड एडिशन बाइक में सुरक्षा और कंट्रोल का पूरा ध्यान रखा गया है। ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इसमें पहले वाला ही मजबूत हार्डवेयर इस्तेमाल किया गया है, जिसके आगे हिस्से में Brembo Stylema M4.30 ब्रेक कैलिपर मिलते हैं। हालांकि, इस TFC मॉडल को खास बनाने के लिए इसमें अलग से एक Brembo MCS एडजस्टेबल ब्रेक लीवर जोड़ा गया है, जिसे राइडर अपनी जरूरत के हिसाब से सेट कर सकता है।

खास कलर और प्रीमियम फिनिशिंग

लुक के मामले में यह बाइक बेहद खूबसूरत और प्रीमियम लगती है। इसे कंपनी ने सिर्फ एक स्पेशल कलर ऑप्शन में उतारा है, जिसे ऑब्सिडियन गोल्ड (Obsidian Gold) नाम दिया गया है। बाइक का बेस मैटेलिक ब्लैक रंग का है, जिस पर सुनहरी (गोल्डन) मैटेलिक कलाकारी की गई है। इसके वजन को संतुलित रखने और स्पोर्टी लुक देने के लिए मडगार्ड, साइड पैनल और हील प्लेट्स पर असली कार्बन-फाइबर का इस्तेमाल हुआ है। इसके अलावा, बाइक में हाथ से सिली हुई एक सिंगल सीट दी गई है जो इसके लुक को और रॉयल बनाती है।

यह भी पढ़ें-Auto News: इस दिन लॉन्च होगी Tata Punch EV Facelift, नए फीचर्स और ADAS के साथ बनेगी और दमदार

भारतीय बाजार में ट्रायम्फ की तेज रफ्तार

ट्रायम्फ इंडिया वैश्विक बाजार में लॉन्च होने वाले अपने नए और खास मॉडल्स को भारतीय ग्राहकों के लिए बहुत तेजी से लाने के लिए जानी जाती है। कंपनी खासकर अपने लिमिटेड-रन (सीमित संख्या वाले) वाहनों को तुरंत भारत लाती है। इससे पहले भी कंपनी ने दुनिया भर में सिर्फ 800 यूनिट्स तक सीमित रहने वाली Speed Twin 1200 Cafe Racer Edition को भारतीय बाजार के लिए लिस्ट किया था, और अब इस नई बाइक को लाकर कंपनी ने रफ्तार के शौकीनों को बड़ा तोहफा दिया है।

Location :  New Delhi

Published :  15 July 2026, 5:05 PM IST