Skoda Epiq EV Launch: एक चार्ज में 440 KM दौड़ेगी Skoda की नई Epiq EV, जानिये प्रीमियम फीचर्स की पूरी डिटेल

Skoda ने अपनी नई Epiq EV पेश की है, जो 440 KM तक की रेंज देने में सक्षम है। यह कंपनी की सबसे छोटी और किफायती इलेक्ट्रिक SUV है। इसमें फ्यूचरिस्टिक डिजाइन, हाईटेक इंटीरियर और एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे खास बनाते हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 20 May 2026, 11:16 AM IST

New Delhi: Skoda ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Epiq EV को पेश कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह अब तक की उसकी सबसे छोटी और सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार होगी। यह मॉडल प्रोडक्शन वर्जन के रूप में दुनिया के सामने लाया गया है। कंपनी इसे भविष्य की शहरी और लंबी दूरी दोनों जरूरतों को पूरा करने वाली EV के रूप में पेश कर रही है।

440 KM तक की दमदार रेंज

Skoda Epiq EV की सबसे बड़ी खासियत इसकी रेंज है। कंपनी के मुताबिक, यह इलेक्ट्रिक SUV एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 440 किलोमीटर तक चल सकती है। इसके अलावा इसमें दो बैटरी ऑप्शन दिए गए हैं, जिनमें 38.5kWh और 55kWh बैटरी पैक शामिल हैं। छोटी बैटरी वाला वर्जन करीब 310 किलोमीटर की रेंज देगा, जबकि बड़ा बैटरी पैक 440 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम होगा।

Auto News: खत्म हुआ इंतजार! नई टाटा सिएरा SUV की लॉन्च टाइमलाइन आई सामने, जानें फीचर्स

Modern Solid डिजाइन के साथ फ्यूचरिस्टिक लुक

Skoda Epiq को कंपनी की नई Modern Solid डिजाइन लैंग्वेज पर तैयार किया गया है। इसका एक्सटीरियर काफी प्रीमियम और फ्यूचरिस्टिक नजर आता है। फ्रंट में ब्लैक फिनिश ग्रिल दी गई है, जिस पर Skoda की ब्रांडिंग दिखाई देती है। इसके साथ स्लिम LED DRLs और L-शेप हेडलाइट्स इसे आकर्षक बनाते हैं।

साइड प्रोफाइल में बड़े एयरो डिजाइन अलॉय व्हील्स, ब्लैक क्लैडिंग, रूफ रेल और कूपे जैसी रूफलाइन दी गई है। पीछे की तरफ T-शेप LED टेललाइट्स और बड़ा रूफ स्पॉइलर इसे स्पोर्टी और मॉडर्न लुक देते हैं।

कॉम्पैक्ट लेकिन स्पेशियस SUV

साइज के मामले में Skoda Epiq लगभग 4.17 मीटर लंबी है, जो इसे कॉम्पैक्ट SUV बनाती है। यह शहर की ट्रैफिक और पार्किंग के लिए आसान मानी जा रही है। इसके बावजूद कंपनी ने इसमें काफी स्पेशियस केबिन दिया है। इसमें 475 लीटर का बूट स्पेस और 25 लीटर का फ्रंक (फ्रंट ट्रंक) भी शामिल है, जहां छोटे सामान रखे जा सकते हैं।

Auto News: Yamaha ने भारत में लॉन्च किया पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स और कीमत

हाईटेक और प्रीमियम इंटीरियर

Epiq EV का इंटीरियर पूरी तरह हाईटेक और प्रीमियम डिजाइन के साथ आता है। इसमें 13-इंच की बड़ी टचस्क्रीन दी गई है, जो Android बेस्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम पर काम करती है। इसके साथ छोटा डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।

कंपनी ने इसमें एम्बिएंट लाइटिंग और कुछ फिजिकल बटन भी दिए हैं ताकि ड्राइविंग के दौरान सुविधा बनी रहे। वायरलेस Apple CarPlay, Android Auto और वायरलेस चार्जिंग जैसी सुविधाएं भी इसमें शामिल हैं।

एडवांस फीचर्स और सेफ्टी सिस्टम

Skoda Epiq में कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 10-स्पीकर Canton साउंड सिस्टम और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। सुरक्षा के लिए इसमें ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) और 7 एयरबैग शामिल किए गए हैं।

MEB+ प्लेटफॉर्म पर आधारित EV

यह इलेक्ट्रिक SUV Volkswagen ग्रुप के नए MEB+ प्लेटफॉर्म पर बनाई गई है। यह प्लेटफॉर्म आने वाले कई नए इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए भी इस्तेमाल किया जाएगा। इसी तकनीक की वजह से इसे बेहतर परफॉर्मेंस और बैलेंस्ड ड्राइविंग एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है।

Location :  New Delhi

Published :  20 May 2026, 11:16 AM IST