Creta और Seltos के लिए खतरे की घंटी? कीमतों में हो सकती है जंग

Renault Duster Hybrid दिवाली तक लॉन्च होगी। 160 बीएचपी पावर, 700 लीटर बूट स्पेस, 48 कलर एम्बिएंट लाइटिंग और 7 साल की वारंटी के साथ यह SUV सेगमेंट की सबसे पावरफुल हाइब्रिड बन सकती है। जानें पूरी डिटेल।

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 15 February 2026, 3:41 PM IST

New Delhi: भारतीय SUV बाजार में एक बार फिर हलचल मचाने की तैयारी में है Renault। नई 2026 Renault Duster लाइनअप दमदार टर्बो पेट्रोल इंजन और पावरफुल हाइब्रिड विकल्प के साथ आने वाली है। कंपनी ने पुष्टि की है कि दिवाली 2026 तक इसका हाइब्रिड वेरिएंट भी लॉन्च कर दिया जाएगा।

दो टर्बो पेट्रोल इंजन विकल्प

नई डस्टर में दो टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेंगे:

  • 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल-163 बीएचपी पावर
  • 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल-100 बीएचपी पावर

सभी मॉडलों में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड होगा। वहीं 6-स्पीड DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स सिर्फ 1.3 लीटर इंजन के साथ उपलब्ध होगा।

सेगमेंट की सबसे पावरफुल हाइब्रिड SUV

डस्टर का आने वाला हाइब्रिड वेरिएंट 1.8 लीटर चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ आएगा, जो:

  • 49 बीएचपी इलेक्ट्रिक मोटर
  • 1.4 kWh बैटरी
  • 20 बीएचपी हाइब्रिड स्टार्टर जनरेटर (HSG)
  • के साथ मिलकर 160 बीएचपी पावर और 172 एनएम टॉर्क जनरेट करेगा।
  • कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट की सबसे पावरफुल हाइब्रिड SUV होगी।

तुलना करें तो Maruti Suzuki Grand Vitara और Toyota Urban Cruiser Hyryder में 1.5 लीटर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन मिलता है, जो 116 बीएचपी पावर और 172 एनएम टॉर्क देता है। ऐसे में नई डस्टर हाइब्रिड परफॉर्मेंस के मामले में इन मॉडलों से आगे निकल सकती है।

Auto News: SUV के दौर में भी सेडान की वापसी, जानें पिछले साल कितनी हुई इस कार की बिक्री

फीचर्स में भी आगे

नई 2026 डस्टर को कई प्रीमियम फीचर्स से लैस किया गया है:

  • 26.9° अप्रोच एंगल (बेस्ट इन क्लास)
  • 34.7° डिपार्चर एंगल
  • 17.9° मल्टीमीडिया व्यूइंग एंगल
  • 700 लीटर (छत तक) बूट स्पेस
  • 32.6 लीटर इंटीरियर स्टोरेज

इसके अलावा इसमें मिलेगा:

Google Built-in OpenR Link मल्टीमीडिया सिस्टम

  • मल्टी-सेंस ड्राइव मोड
  • 48 रंगों की एम्बिएंट लाइटिंग
  • व्हीकल डायनामिक्स कंट्रोल
  • यूक्लिप एक्सेसरी सिस्टम

ये फीचर्स इसे अपने अधिकतर प्रतिद्वंद्वियों से अलग और एडवांस बनाते हैं।

नई Kia Seltos या Hyundai Creta: फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है ज्यादा दमदार?

7 साल तक की वारंटी

कंपनी अपने Renault Forever Program के तहत अधिकतम 7 साल या 1,50,000 किलोमीटर तक की वारंटी देगी। खरीदारों को 50 से अधिक एक्सेसरी कैटेगरी में कस्टमाइजेशन का विकल्प भी मिलेगा, जिससे वे अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार SUV को पर्सनलाइज कर सकेंगे।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 15 February 2026, 3:41 PM IST