
MG Comet EV खरीदने का आसान तरीका (Img- Pinterest)
New Delhi: अगर आप पेट्रोल और डीजल के लगातार बढ़ते दामों से तंग आ चुके हैं और अपने रोजाना के दफ्तर या बाजार के सफर के लिए एक बजट-फ्रेंडली गाड़ी की तलाश में हैं, तो एमजी कॉमेट ईवी (MG Comet EV) आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।
अपने compact साइज और बेहद कम रनिंग कॉस्ट के कारण यह कार भारतीय बाजार में देश की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कारों में शुमार है। अगर आपके पास एकमुश्त फुल पेमेंट करने का बजट नहीं है, तो भी आप आसान लोन और डाउन पेमेंट ऑप्शन के जरिए इसे अपना बना सकते हैं।
MG Comet EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 7.79 लाख रुपये है। दिल्ली में सभी टैक्स, इंश्योरेंस और रजिस्ट्रेशन चार्ज जोड़ने के बाद इसकी ऑन-रोड कीमत करीब 8.55 लाख रुपये तक पहुंच जाती है। यदि आप इसे फाइनेंस कराना चाहते हैं, तो महज 50 हजार रुपये की शुरुआती डाउन पेमेंट करके कार ले सकते हैं।
50 हजार रुपये की डाउन पेमेंट के बाद बाकी बची रकम पर बैंक से लोन लिया जा सकता है। 9.8 फीसदी की ब्याज दर पर अलग-अलग समय अवधि (Tenure) के अनुसार आपकी किस्त कुछ इस तरह होगी:
3 साल के लिए लोन: हर महीने लगभग 23,554 रुपये की EMI देनी होगी।
5 साल के लिए लोन: आपकी मंथली किस्त करीब 15,483 रुपये बनेगी।
7 साल के लिए लोन: सबसे कम EMI का विकल्प चुनते हैं तो हर महीने सिर्फ 12,000 रुपये देने होंगे।
इस 4-सीटर कार में 17.4 kWh क्षमता का बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह 230 किलोमीटर (ARAI सर्टिफाइड) तक चलती है, जबकि शहर की आम ड्राइविंग स्थितियों में यह आसानी से 170 से 200 किलोमीटर की रेंज दे देती है। इसे घरेलू 3.3 kW AC चार्जर से चार्ज करने में लगभग 7 घंटे लगते हैं, वहीं 7.4 kW के फास्ट चार्जर से यह महज 3.5 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है।
MG Comet EV में डुअल 10.25-इंच स्क्रीन (टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और डिजिटल क्लस्टर), वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो, एप्पल कारप्ले, कीलेस एंट्री और रिवर्स पार्किंग कैमरा जैसे कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। भारतीय बाजार में इस कार की सीधी टक्कर टाटा पंच ईवी (Tata Punch EV) और सिट्रॉन ईसी3 (Citroen eC3) जैसी कारों से होती है।
Location : New Delhi
Published : 1 August 2026, 2:36 PM IST
Topics : Auto News Comet EV Price electric car MG Comet EV