
नई एसयूवी Mahindra Vision S (सोर्स-Pinterest)
New Delhi: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी धाक जमाने वाली प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा (Mahindra) एक बार फिर तहलका मचाने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिंद्रा अपनी आगामी नई एसयूवी Mahindra Vision S को आगामी 15 अगस्त के खास मौके पर पेश कर सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन टेस्टिंग के दौरान सामने आई जानकारियों ने ऑटो सेक्टर में हलचल बढ़ा दी है। आइए जानते हैं इस नई एसयूवी में क्या कुछ खास मिलने की उम्मीद है।
लॉन्च से पहले महिंद्रा विजन एस को कई बार सड़कों पर भारी कैमोफ्लाज (कवर) के साथ टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इन स्पाई शॉट्स से इसके इंटीरियर और एक्सटीरियर की कुछ अहम जानकारियां लीक हुई हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस एसयूवी का इंटीरियर डार्क (गहरे) थीम में रखा जा सकता है।
इसमें कंपनी अपनी पॉपुलर BE 6 जैसा ही स्टीयरिंग व्हील दे सकती है।
इसके अलावा डैशबोर्ड पर 12.3 इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और प्रीमियम टॉगल बटन्स मिलने की संभावना है।
टेस्टिंग के दौरान नजर आया मॉडल संभवत: इसका मिड-वेरिएंट हो सकता है, ऐसे में टॉप-टियर वेरिएंट में और भी एडवांस्ड फीचर्स मिलने की पूरी उम्मीद है।
Auto: 3 लाख सस्ती हुई ये लग्जरी SUV! अब ADAS, 7 एयरबैग और मसाज सीट्स के साथ मचा सकती है तहलका
महिंद्रा अपनी गाड़ियों में बेहतरीन फीचर्स देने के लिए जानी जाती है, और Vision S भी इससे अछूती नहीं होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि इस एसयूवी में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा-
कम्फर्ट और कन्वीनियंस: पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, क्रूज कंट्रोल, एडजस्टेबल हेडरेस्ट और फोल्डिंग रियर आर्मरेस्ट।
लाइटिंग और विजिबिलिटी: आकर्षक एलईडी लाइट्स और रियर डिफॉगर।
सुरक्षा फीचर्स: पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे आधुनिक फीचर्स स्टैंडर्ड या टॉप वेरिएंट्स में मिल सकते हैं।
पावरट्रेन की बात करें तो, हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक आंकड़े साझा नहीं किए हैं, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि यह एसयूवी पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों में आ सकती है-
पेट्रोल इंजन: इसमें 1.2-लीटर क्षमता का टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है, जो लगभग 131 हॉर्स पावर और 230 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम हो सकता है।
डीजल इंजन: वहीं, 1.5-लीटर क्षमता का डीजल इंजन लगभग 117 हॉर्स पावर और 300 न्यूटन मीटर का टॉर्क दे सकता है।
ट्रांसमिशन के मोर्चे पर ग्राहकों को मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स के विकल्प मिलने की उम्मीद है।
Auto News: Hyundai Creta की छुट्टी करने आ रही Nissan की नई SUV, जानें वेरिएंट और फीचर्स के बारे में
महिंद्रा की इस नई एसयूवी को लेकर एक और बड़ी चर्चा यह है कि इसे ट्रेडिशनल इंटरनल कम्बशन इंजन (ICE) यानी पेट्रोल-डीजल के अलावा एक इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) विकल्प के रूप में भी उतारा जा सकता है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी इस पर आधिकारिक मुहर लगना बाकी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के संकेतों के अनुसार, महिंद्रा इस एसयूवी से 15 अगस्त को आधिकारिक तौर पर पर्दा उठा सकती है। इसके बाद कंपनी आने वाले महीनों में इसकी कीमतों का ऐलान कर इसे बाजार में बिक्री के लिए लॉन्च कर सकती है।
Location : New Delhi
Published : 5 August 2026, 1:24 PM IST