Scorpio N Facelift की टेस्टिंग जारी, डिजाइन और सेफ्टी में होंगे अपडेट; जानिये क्या-क्या होगा खास?

Mahindra Scorpio N Facelift की टेस्टिंग जारी है। इसमें ट्रिपल स्क्रीन फीचर नहीं मिलेगा, लेकिन नए पैनोरमिक सनरूफ, 360° कैमरा और एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ 2026 में लॉन्च होने की संभावना है।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 4 February 2026, 4:14 PM IST

New Delhi: Mahindra अपनी लोकप्रिय SUV Scorpio N के फेसलिफ्ट वर्जन पर काम कर रही है। हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया, जिससे इसके अपडेटेड फीचर्स और डिजाइन के बारे में नई जानकारी सामने आई है। भारत में Scorpio N Facelift के लॉन्च को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है, लेकिन कुछ खास फीचर इसमें नहीं मिलेगा। आइए विस्तार से जानते हैं।

टेस्टिंग जारी, डिजाइन में हल्के बदलाव

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Mahindra Scorpio N Facelift की भारत में लगातार टेस्टिंग की जा रही है। टेस्टिंग मॉडल को भारी कवर के साथ देखा गया, जिससे साफ पता चलता है कि कंपनी इसके डिजाइन और फीचर्स में कुछ जरूरी बदलाव करने वाली है। ओवरऑल बॉक्सी और मजबूत लुक पहले जैसा ही रहने की संभावना है।

Automobile Industry: देश की इस वाहन निर्माता कंपनी की बिक्री में गिरावट, जानिये दिसंबर में कितनी गाड़ियां बिकी

डिजाइन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन फ्रंट और रियर प्रोफाइल में हल्के कॉस्मेटिक अपडेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें नई ग्रिल, अपडेटेड एलईडी लाइटिंग और कुछ नए अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं। ये बदलाव SUV को और ज्यादा फ्रेश और मॉडर्न लुक देंगे।

ट्रिपल स्क्रीन फीचर नहीं मिलेगा

Scorpio N Facelift के बारे में सबसे बड़ी चर्चा इसका इंटरियर फीचर रही। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें ट्रिपल स्क्रीन सेटअप नहीं दिया जाएगा, जिसकी उम्मीद कई ग्राहकों को थी। इसकी जगह कंपनी फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दे सकती है। हालांकि, Mahindra की ओर से इस बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Mahindra Scorpio N Facelift में क्या है खास (फोटो सोर्स- इंटरनेट)

नए प्रीमियम और सेफ्टी फीचर

फेसलिफ्ट वर्जन में कई नए प्रीमियम और सेफ्टी फीचर जोड़े जा सकते हैं। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा, लेवल-2 ADAS, हाई बीम असिस्ट, स्पीड लिमिट असिस्ट जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स शामिल हो सकते हैं। इन अपडेट्स के साथ Scorpio N और ज्यादा टेक-लोडेड और सुरक्षित हो जाएगी।

इंजन और परफॉर्मेंस

फेसलिफ्ट वर्जन में इंजन ऑप्शन में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। Scorpio N Facelift में मौजूदा 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन ही दिए जाएंगे। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। ऑफ-रोडिंग क्षमता भी पहले जैसी ही मजबूत रहेगी, जिससे यह SUV अपनी भरोसेमंद परफॉर्मेंस बनाए रखेगी।

Automobile :वाहन क्षेत्र के 2009 में रफ्तार पकड़ने के बाद से गुजरात ने जुटाया है बड़ा निवेश

लॉन्च टाइमलाइन और कीमत

Mahindra ने अभी लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन उम्मीद है कि Scorpio N Facelift को भारत में 2026 के मध्य तक लॉन्च किया जा सकता है। कीमत की बात करें तो मौजूदा मॉडल के मुकाबले इसमें 20,000 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

भले ही Scorpio N Facelift ट्रिपल स्क्रीन फीचर के बिना आए, लेकिन नए फीचर्स, एडवांस सेफ्टी, दमदार इंजन और भरोसेमंद परफॉर्मेंस इसे SUV सेगमेंट में मजबूती से बनाए रखेंगे। Mahindra की यह फेसलिफ्ट वर्जन ग्राहकों के लिए और अधिक आकर्षक और टेक्नोलॉजी-फ्रेंडली विकल्प साबित हो सकती है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 4 February 2026, 4:14 PM IST