Hyundai ने खोला अपनी सीक्रेट SUV का राज, Bayon नाम से जल्द सड़कों पर मचाएगी भयंकर गदर

हुंडई ने अपनी नई क्रॉसओवर SUV 'Hyundai Bayon' के नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी है। सोशल मीडिया पर टीजर जारी होते ही कार प्रेमियों में उत्साह है। 8 से 10 लाख रुपये के बजट में अगले महीने तक लॉन्च होने की संभावना है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 14 September 2026, 12:50 PM IST

New Delhi: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए दिग्गज़ वाहन निर्माता कंपनी हुंडई (Hyundai) एक और नया धमाका करने जा रही है। कंपनी जल्द ही देश में अपनी नई एसयूवी लॉन्‍च करने की तैयारी में है।

आधिकारिक रूप से नाम पर मुहर लगाते हुए कंपनी ने घोषणा की है कि इस नई कार का नाम 'Hyundai Bayon' (हुंडई बेयोन) होगा। इस खबर के सामने आते ही कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में हलचल तेज हो गई है।

सोशल मीडिया पर टीजर हुआ वायरल

नाम के ऐलान के साथ ही हुंडई ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक टीजर भी शेयर किया है। टीजर में एक सस्पेंस भरा संदेश दिया गया है "नाम ही पहला सुराग हो सकता है। पहली छाप किसी ऐसी चीज़ का पहला छोटा सा संकेत जिसके बारे में आप जल्द ही और भी बहुत कुछ जानने वाले हैं। और अब आखिरकार आप इसे जान सकते हैं। यह है हुंडई बेयोन।"

Maruti और Hyundai की बढ़ेगी टेंशन, अक्टूबर 2026 में नए अवतार में लॉन्च होगी Honda Elevate SUV

टीजर आते ही कार प्रेमियों ने प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं। महज कुछ ही घंटों में सैकड़ों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं, जहां लोग इसकी लॉन्च डेट और फीचर्स के बारे में जानने के लिए उत्सुक दिख रहे हैं।

कब होगी एंट्री और कितनी होगी संभावित कीमत?

कंपनी ने अभी तक लॉन्च की सटीक तारीख का खुलासा नहीं किया है, लेकिन ऑटो विशेषज्ञों का मानना है कि 'Hyundai Bayon' को अगले महीने तक भारतीय सड़कों पर उतारा जा सकता है।

कीमत की बात करें तो इसे 8 लाख रुपये से 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बजट ब्रैकेट में पेश किए जाने की संभावना है। यह कार हुंडई के पोर्टफोलियो में क्रेटा (Creta) के नीचे पोजिशन की जाएगी।

Electric Car खरीदने वालों के लिए आने वाला है बड़ा मौका, Hyundai और Kia की नई योजना चर्चा में

इन लोकप्रिय कारों से होगी सीधी टक्कर

भारतीय बाजार में उतरते ही हुंडई बेयोन का मुकाबला पहले से मौजूद दिग्गजों से होगा। यह एसयूवी Maruti Suzuki Fronx, Toyota Taisor, Kia Syros, Mahindra XUV 3XO और Tata Nexon जैसी लोकप्रिय कारों को सीधी चुनौती देगी। 8 से 10 लाख के बजट में प्रीमियम फीचर्स और क्रॉसओवर लुक की तलाश कर रहे ग्राहकों के लिए यह एक शानदार विकल्प बन सकती है।

Location :  New Delhi

Published :  14 September 2026, 12:50 PM IST