
श्रीलंका में न्यूज़ीलैंड की महिला सोलो ट्रैवलर से दुर्व्यवहार
New Delhi: श्रीलंका में एक न्यूज़ीलैंड की महिला सोलो ट्रैवलर के साथ हुई शर्मनाक घटना ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बहस छेड़ दी है। महिला, जिसका नाम मोल्स बताया जा रहा है, देश भर में किराए के टुक-टुक से यात्रा कर रही थीं। इस दौरान उन्हें एक ऐसा अनुभव हुआ जिसने उनकी यात्रा को गहराई से प्रभावित किया।
मोल्स ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किए वीडियो में बताया कि वे अरुगम बे से पासिकुडा के बीच समुद्र तटीय रास्ते पर यात्रा कर रही थीं। थोड़ी देर आराम के लिए उन्होंने सड़क किनारे गाड़ी रोकी। तभी एक स्थानीय युवक स्कूटर पर उनके पास आया और बातचीत करने लगा। भाषा की बाधा होने के बावजूद वह दोस्ताना व्यवहार करने की कोशिश कर रहा था, इसलिए मोल्स ने भी सामान्य रूप से बात की।
लेकिन कुछ ही देर में स्थिति असहज हो गई। युवक लगातार सवाल पूछता रहा, जैसे वह कहां ठहरी हैं और कहां जा रही हैं। मोल्स ने बताया कि उसी समय उन्हें खतरे का अंदेशा हो गया था।
महिला के मुताबिक, बातचीत के दौरान अचानक युवक ने उनसे सेक्स की मांग कर दी। मोल्स कुछ समझ पातीं, उससे पहले ही युवक ने खुद को उजागर कर दिया। यह सब उनके टुक-टुक में लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। डर और सदमे में उन्होंने तुरंत वहां से निकलकर सुरक्षित स्थान की तलाश की।
रायबरेली: किलौली चौराहे पर हुआ दिल दहला देने वाला हादसा, CCTV वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपी की उम्र लगभग 20 से 22 वर्ष बताई जा रही है। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना हुलिया बदलता रहा और जगह-जगह ठिकाना बदलता रहा। आखिरकार श्रीलंका पुलिस ने उसे ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ जारी है।
मोल्स ने कहा कि सोलो ट्रैवलिंग शानदार होती है, लेकिन यह हमेशा आसान नहीं होती। कभी-कभी कुछ अनुभव आपको हिला देते हैं और सतर्क रहने की याद दिलाते हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि इस घटना ने उनकी आत्मविश्वास को झटका दिया है, हालांकि उन्होंने अपनी यात्रा नहीं रोकी।
Gorakhpur News: सोशल मीडिया ने पिता-पुत्र को मिलाया; बुजुर्ग की पहचान वायरल तस्वीर से हुई
महिला ने साफ कहा कि यह घटना श्रीलंका के लोगों को गलत तरीके से पेश नहीं करती। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान उन्हें स्थानीय लोगों से काफी प्यार और सम्मान मिला। उनके शब्दों में, “यह एक व्यक्ति का व्यवहार था, पूरी संस्कृति का नहीं।”
घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर सोलो महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बहस फिर से तेज हो गई है। लोगों ने सवाल उठाए कि पर्यटन स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्थानीय प्रशासन और समुदाय को क्या कदम उठाने चाहिए।
Location : New Delhi
Published : 18 November 2025, 2:59 PM IST
Topics : New Zealand woman harassment Solo female traveller safety solo travel dangers Sri Lanka tourism Sri Lanka tourist incident