Mainpuri News: भाजपा नेत्री के पुत्र के अश्लील वीडियो पर जयवीर सिंह का बयान, अखिलेश यादव को दिया जवाब, जानें पूरा मामला

भाजपा नेत्री के पुत्र के अश्लील वीडियो वायरल होने ओर अखिलेश यादव द्वारा सोशल मीडिया पर निशाने साधने पर कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने बयान दिया। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की यह रिपोर्ट

Post Published By: Shikhar Tripathi
Updated : 31 May 2025, 1:35 PM IST

मैनपुरी: भाजपा नेत्री के पुत्र के अश्लील वीडियो के वायरल होने के बाद कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार, समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर निशाना साधने के बाद जयवीर सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदु उठाए और सपा प्रमुख को जवाब दिया।

जयवीर सिंह का बयान

कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने भाजपा नेत्री के नाम से सामने आए मामले पर स्पष्ट किया कि जिस महिला को आप भाजपा की नेत्री बता रहे हैं, वह अब पार्टी का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने कहा हमारे यहां कोई महिला नेत्री नहीं है। मैंने आज सुबह ही जिला अध्यक्ष से बात की है और वे साफ तौर पर बता रहे हैं कि वह कभी भी पार्टी की सदस्य नहीं रही हैं। पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण उसे पहले ही निष्कासित कर दिया गया था।

अश्लील वीडियो पर प्रशासन करेगा कार्रवाई

जयवीर सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं एक महिला थाने में और दूसरा कोतवाली में। प्रशासन इस मामले की जांच कर रहा है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने कहा यह पूरी तरह से प्रशासन का मामला है और इसमें कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

अखिलेश यादव को दिया जवाब

कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा अखिलेश यादव को हर बार कोई हल्का-फुल्का मुद्दा मिल जाता है और वह सोशल मीडिया पर ट्वीट करने लगते हैं। यह कोई नई बात नहीं है। वे हर दिन ट्वीट करते हैं, लेकिन उन्हें गंभीर मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए, जहां उनका ट्वीट वास्तव में कुछ बदलाव ला सके। इस तरह की घटनाओं पर ट्वीट करना ठीक है, लेकिन उन्हें इसे गंभीरता से लेना चाहिए। जयवीर सिंह ने भाजपा की स्थिति को भी स्पष्ट किया। उन्होंने कहा इस घटना में कोई भी भाजपा का सदस्य शामिल नहीं है। महिला नेत्री पहले ही पार्टी से बाहर हो चुकी हैं। पार्टी में इस तरह के लोगों की कोई जगह नहीं है।

Location : 
  • Mainpuri

Published : 
  • 31 May 2025, 1:35 PM IST