पाकिस्तान ने काबुल में एयरस्ट्राइक कर 5 स्थानों को निशाना बनाया, जिसमें नशा मुक्ति अस्पताल भी शामिल है। हमले में 400 से अधिक लोग मरे और 250 से अधिक घायल हुए, जिससे अफगान- पाकिस्तान तनाव बढ़ गया। इटली ने अपने नागरिकों को अफगानिस्तान छोड़ने की सलाह दी, क्योंकि स्थिति और गंभीर हो सकती है।

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एयरस्ट्राइक करते हुए हाहाकार मचा दिया। पाकिस्तानी एयरफोर्स ने एक नशा मुक्ति अस्पताल समेत 5 जगहों पर पाकिस्तान ने हमला किया, जिनमें राष्ट्रपति भवन और रक्षा विभाग के पास हमले भी शामिल हैं। हालांकि पाकिस्तान ने ऐसा करने से इनकार कर दिया और कहा कि उसने सिर्फ तालिबान के आतंकी और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। पाकिस्तान के हमले में अफगानिस्तान में 400 से ज़्यादा लोग मारे गए और 250 से ज़्यादा घायल हो गए। इस हमले के बाद दोनों देशों के बीच स्थिति काफी गंभीर हो गई है।
इसी बीच, अफगानिस्तान में बिगड़ती स्थिति को देखते हुए इटली के विदेश मंत्रालय ने जल्द से जल्द अपने नागरिकों से अफगानिस्तान छोड़ने के लिए कहा है क्योंकि अभी स्थिति और गंभीर हो सकती है और ऐसे में इटली के नागरिकों की जान को भी जोखिम है।
पाकिस्तान में होने वाले आतंकी हमलों के लिए सरकार ने तालिबान को ज़िम्मेदार ठहराया है। पाकिस्तानी एयरफोर्स भी समय-समय पर अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक करती रहती है। सोमवार की रात को किया गया हमला अब तक के हमलों में सबसे बड़े हमलों में से एक था। ऐसे में तालिबान भी चुप नहीं बैठने वाला और जल्द ही पाकिस्तान के खिलाफ सख्त एक्शन ले सकता है। ऐसे में दोनों देशों के बीच युद्ध छिड़ने का खतरा बढ़ गया है।

No related posts found.